फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Speculation Trading:

सट्टा कारोबार: पांच से 10 सेकंड के खेल में लाखों के वारे-न्यारे करते हैं बुकी

Sat, 19 Apr 2025 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Speculation Trading:

विज्ञापन
आईपीएल में सट्टा लगाने वाले बुकी गैर कानूनी एप पर पांच से 10 सेकंड के अंतर में लाखों के वारे न्यारे करते हैं। देहरादून में पकड़ा गया बुकी जिस गो एक्सचेंज एप का इस्तेमाल कर रहा था उस पर भी यही खेल खेला जा रहा था। इस एप पर टीवी पर चलने वाले सीधे प्रसारण से पांच सेकेंड पहले मैच की गतिविधियां दिख जाती हैं। जबकि, ओटीटी प्लेटफार्म पर यह अंतर 10 सेकेंड भी पहुंच जाता है। ऐसे में बुकी और उनके साथी सट्टा लगाने वाले लोगों से चंद सेकेंड पहले ही नतीजा जानकर उनसे दांव लगवाते हैं। सट्टा लगाने वालों से चंद सेकंड के भीतर ही आंकलन लिया जाता है कि अगली बॉल किस तरह की होगी, चौका होगा या छक्का, आउट होगा या रन नहीं बनेगा। जबकि, उन्हें यह सब कुछ समय पहले ही पता चल जाता है। आईपीएल सट्टा पकड़ने वाली पुलिस टीम के सदस्य ने इस बारे में जानकारी दी है। पकड़े गए बुकी बंसल ने पुलिस को बताया है कि वह काफी समय से गो एक्सचेंज नाम की एप का इस्तेमाल कर रहा है। इस एप पर मैदान में बैठे बड़े बुकी क्रिकेट का स्कोर दर्ज करते हैं। हर बॉल का नतीजा टीवी और ओटीटी प्लेटफार्म से कुछ सेकंड पहले आ जाता है। यह अंतर टीवी पर सीधे प्रसारण से कई बार चार से पांच सेकेंड का होता है।जबकि, ओटीटी प्लेटफार्म पर यह अंतर 10 सेकंड और इससे भी ज्यादा चला जाता है। बुकी कई स्तर पर लोगों से सट्टा लगवाते हैं। मसलन पांच ओवर में संबंधित टीम का कितना स्कोर होगा और 20 ओवर में कितना स्कोर बना सकती है आदि। इस पर तो लोग आंकलन के आधार पर सट्टा लगा लेते हैं। जिसकी भविष्यवाणी सही होती है उसे पैसा बढ़ाकर दिया जाता है। लेकिन, असल खेल बॉल-बॉल के मैच में होता है और यहीं पर बुकी की जीत होती है। उदाहरण के तौर पर बुकी ने पुलिस को बताया कि जिस बॉल पर विकेट गिरा यह उन्हें पांच सेकंड पहले ही पता चल गया। जैसे ही विकेट गिरा यह जानकारी तत्काल एप पर दिख गई। इसी के साथ में सट्टा लगाने वालों से उसी क्षण विकल्प देकर भविष्वाणी पूछी जाती है। सट्टा लगाने वालों को नतीजा पता नहीं होता और बुकी उसमें पैसा जीत जाते हैं। इसमें स्थानीय बुकी को कमीशन काटकर पैसा मिल जाता है। पुलिस टीम में शामिल चौकी प्रभारी आईएसबीटी देवेश खुगशाल ने बताया कि आरोपी से जानकारी की जा रही है। अभी तक उसने सट्टे के रेट आदि के बारे में जानकारी नहीं दी है। यानी वह कितने रुपये लगाकर जीत के कितने पैसे वापस लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed