{"_id":"585a926f4f1c1bd663e3abef","slug":"special-ward-for-patient-over-60-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 वर्ष से अधिक के मरीजों का अस्पताल में रखा जाएगा खास ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 वर्ष से अधिक के मरीजों का अस्पताल में रखा जाएगा खास ख्याल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 21 Dec 2016 08:03 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी अस्पतालों में स्पेशल वार्ड की व्यवस्था की जाएगी। इसमें महिला और पुरुष मरीजों के लिए पांच-पांच बेड रहेंगे।
विज्ञापन
जिला अस्पतालों के लिए स्वीकृत कुल बेड संख्या में इन्हें समायोजित किया जाएगा। पहले चरण में यह योजना अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और हल्द्वानी (नैनीताल) में लागू की जा रही है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ‘नेशनल प्रोग्राम फॉर दि हेल्थ केयर एल्डर्ली’ शुरू किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के इस विशेष वार्ड में उच्चीकृत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पतालों के वार्ड में हीटिंग सिस्टम होगा, जबकि मैदानी क्षेत्रों के वार्ड में एयर कंडीशन और हीटिंग सिस्टम दोनों रहेंगे।
विज्ञापन
संयुक्त निदेशक डॉ. बीएस रावत ने बताया कि उच्चीकृत बेड, व्हील चेयर, वॉकर, स्टील स्टिक, मच्छरदानी आदि व्यवस्था वार्ड में उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि वार्डों को दुरुस्त करने के लिए अस्पतालों को 10 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। वार्डों में पर्दे और अन्य चीजों के लिए तीन लाख रुपये अलग से दिए जाएंगे।