फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Special trains will be run during Kanwar Mela, Kanwar yatra 2022

kanwar yatra: कांवड़ मेले के दौरान चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, सहारनपुर, दिल्ली की कई ट्रेनों के रूट में भी विस्तार

Mon, 04 Jul 2022 04:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Jul 2022 04:53 PM IST
सार

2019 में 3.90 करोड़ शिवभक्त हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे थे, लेकिन, इस बार इससे अधिक शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना है। रेलवे अपनी तैयारियों में जुट गया है। छह जुलाई को राज्य सरकार के साथ रेलवे की समन्वय बैठक होगी। 

विज्ञापन
Special trains will be run during Kanwar Mela, Kanwar yatra 2022
Train demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांवड़ मेले को लेकर रेल प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। रविवार को मुरादाबाद रेल मंडल के एडीआरएम एनएन सिंह ने हरिद्वार स्टेशन पर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कांवड़ मेले को लेकर विचार-विर्मश किया गया। उन्होंने दावा किया कि कांवड़ मेले में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जबकि मेरठ, सहारनपुर, दिल्ली की कई ट्रेनों के रूट में भी विस्तार कर हरिद्वार तक संचालित किया जाएगा। 

विज्ञापन


रविवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान एडीआरएम एनएन सिंह ने कहा कि दो साल बाद कांवड़ मेला होने जा रहा है। वर्ष 2019 में 3.90 करोड़ शिवभक्त हरिद्वार गंगाजल लेने पहुंचे थे। लेकिन, इस बार इससे अधिक शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना है। रेलवे अपनी तैयारियों में जुट गया है। छह जुलाई को राज्य सरकार के साथ रेलवे की समन्वय बैठक होगी। 
विज्ञापन


एडीआरएम ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जबकि दिल्ली और मेरठ, सहारनपुर तक आने वाली ट्रेनों के रूट में भी विस्तार करते हुए हरिद्वार तक संचालित किया जाएगा। रेलवे की ओर से कांवड़ की सभी तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों को ट्रेनों की छतों पर नहीं देंगे बैठने

एडीआरएम ने बताया कि ट्रेनों की छतों पर किसी भी हाल में कांवड़ियों को नहीं चढ़ने दिया जाएगा। इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी की टीमें निगरानी रखेंगी। उन्होंने बताया कि भीमगोड़ा रेल टनल के दोनों तरफ भी फेसिंग कर दी गई है। ताकि कोई मोतीचूर की तरफ न जा पाए। 

ये भी पढ़ें...जिंदा निगल गया मगरमच्छ: देवहा नदी के पास भैंस लेकर गए बच्चे को बनाया शिकार, परिजन बोले- पेट चीरकर निकालो मेरा लाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed