फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   special theme in uttarakhand for a tourist

अब खास तरह से होगी उत्तराखंड में पर्यटकों की एंट्री, होने वाले हैं ये बदलाव

Mon, 27 Nov 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Nov 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
special theme in uttarakhand for a tourist
उत्‍तराखंड

उत्तराखंड में अब पर्यटकों की खास तरह से एंट्री होगी, जो कि सैलानियों के मन में उत्तराखंड की शानदार तस्वीर बना दे।

विज्ञापन


‘मुस्कराइए की आप उत्तराखंड में हैं’ सैलानियों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार की ये नई थीम होगी। सैलानियों को लुभाने के लिए सरकार इस थीम पर चलते हुए कुछ नए कदम टटोल रही है। नियोजन विभाग से सरकार ने पूछा है कि वह बताए कि किस तरह से सैलानियों को राज्य खुशनुमा यादें दे सकता है।

खास तौर पर एंट्री प्वाइंट पर वो क्या व्यवस्थाएं हो सकती हैं, जो कि सैलानियों के मन में उत्तराखंड की शानदार तस्वीर बना दे। राज्य निर्माण के बाद उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की कोशिशें जरूर हुई हैं, लेकिन नतीजा बहुत खास नहीं रहा है।
विज्ञापन


संभावनाओं के अनुरूप पर्यटक स्थल, वहां पर सुविधाएं विकसित नहीं हो पाई हैं। सरकार पर्यटन के सहारे उत्तराखंड की देश-भर में शानदार इमेज बनाने की कोशिश में है। प्रमोशन कार्यक्रमों पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को राज्य के बेहतर आतिथ्य भाव के दर्शन हों

special theme in uttarakhand for a tourist
trivendra singh rawat
ये भी कोशिश है कि पर्यटकों को जगह-जगह न सिर्फ ‘मुस्कराइए की आप उत्तराखंड में हैं’ स्लोगन ही दिखाई न पडे़ं, बल्कि तमाम अन्य चीजें भी शानदार रूप में दिखें।

पर्यटकों को राज्य के बेहतर आतिथ्य भाव के दर्शन हों। पर्यटक स्थलों पर सुविधाओं की कमी न हो। भले ही ‘मुस्कराइए की आप उत्तराखंड में हैं’ स्लोगन की प्रेरणा सरकार को लखनऊ से मिली हो, लेकिन पर्यटन के मामले में वह हिमाचल की व्यवस्था के तर्ज पर आगे बढ़ना चाहती है।

शासकीय प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के अनुसार, पर्यटन विकास के लिए सरकार हर स्तर पर जाकर अच्छे कदम उठाने को तैयार है। फ्रेम वर्क तैयार किया जा रहा है। जल्द ही पर्यटन की बेहतर स्थिति नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed