फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   special day of 2013

11-12-13 पर दिनभर बरसती रहीं 'खुशियां'

Wed, 11 Dec 2013 06:10 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Dec 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
special day of 2013

11.12.13 की खास तिथि को यादगार बनाने में किसी ने कसर नहीं छोड़ी। इस खास दिन ज्यादातर घरों में खुशियां-ही-खुशियां बरसीं। किसी के घर नन्हा मेहमान आया तो किसी ने नई गाड़ी की स्टेयरिंग थामी। किसी ने जीवनसाथी को घर की रौनक बढ़ाने को इस विशेष दिन का चुनाव किया।

विज्ञापन


21 बच्चों की किलकारी
दून महिला चिकित्सालय में इस शुभ तिथि पर दोपहर दो बजे तक कुल 21 बच्चों की किलकारी गूंजी। इनमें 14 बच्चों की डिलीवरी नार्मल थी, इनमें छह लड़कियां और आठ लड़के थे। सात सिजेरियन केस रहे। इनमें तीन लड़कियां और चार लड़के शामिल रहे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक चंद्रा पंत ने इसे बेहद खुशी का मौका करार दिया। जिन घरों में किलकारी गूंजी उनमें डालनवाला की गुड़िया होरावाला की सुजाता, सीमाद्वार की किरण, राजपुर रोड की सुषमा देवी और हरबंस वाला की पिंकी शामिल थीं। पिंकी ने खुशी का इजहार किया कि उनके बच्चे इस खास घड़ी पैदा हुए। नाम के बाबत बोलीं कि घरवालों से बात करके बच्चों का नाम रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम दिनों के मुकाबले अधिक रजिस्ट्रेशन

उधर, 11.12.13 को आरटीओ में भी आम दिनों के मुकाबले अधिक रजिस्ट्रेशन हुए। अकेले दून की बात करें तो यहां आरटीओ में कुल 127 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इनमें 18 चौपहिया और 109 दुपहिया शामिल थे। यह आंकड़ा आम दिनों के मुकाबले ज्यादा रहा।

गाड़ियों के शोरूम में प्री-बुकिंग से इतर भी लोग गाड़ियां खरीदने पहुंचे। डीडी मोटर्स (मारुति) के पीके उपाध्याय के अनुसार बुधवार को केवल चार गाड़ियों की डिलीवरी होनी थी, लेकिन दोपहर तक सीन एकदम बदल गया।

दोपहर बाद तक कुल 15 गाड़ियां बिक चुकी थीं। वह इसे 11.12.13 का ही असर मानते हैं। बकौल उपाध्याय ऐसा कम ही होता है कि प्लानिंग से इतर लोग गाड़ियां खरीदने निकलें। बता दें कि दून में इस दिन दो दर्जन से अधिक घरों में शहनाई गूंजी।

1974 के बाद पड़ा यह शुभ संयोग
तिथि नवमी और नक्षत्र उत्तराभाद्र है। यह तिथि शादी के लिए शुभ है। पं. विपिन जोशी के अनुसार बुधवार दिन के मध्य में अभिजित काल शादियों के लिए श्रेष्ठ समय रहा।

पांच ग्रहों सूर्य, बुध, शुक्र, राहु और चंद्रमा के एक साथ वृश्चिक राशि में पड़ने की वजह से यह बेहद शुभ माना गया। क्योंकि इन सबके मिलने की वजह से गज केसरी योग बना, जो कि 1974 के बाद बुधवार को पड़ा है।

शुभ तिथि मान लोगों ने किया गृहप्रवेश
तिथि को शुभ और एकदम अलग मान लोगों ने इस दिन गृहप्रवेश भी किया। अमित वर्मा, वर्षा ऐसे ही जोड़े में शुमार हैं। दोनों ने एक नए बने अपार्टमेंट में फ्लैट लिया था।

इस घर में पहला कदम रखने के लिए उन्होंने 11.12.13 को ही सबसे माकूल माना। उन्हीं की तरह बड़े अपार्टमेंट्स में तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोगों ने अपने घर में प्रवेश करने के लिए इस तिथि को उचित समझा।


होली, दिवाली की तरह भेजे एसएमएस
11.12.13 के खास होने का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस दिन को लोगों ने त्योहार की तरह मनाते हुए एक-दूसरे को एसएमएस किए।

2003 से लेकर 2013 का समय देखने वालों ने इस बात खुशी जताई कि वह ऐसे लोग हैं, जिन्हें इस सदी के लगभग एक दशक की ज्यादातर खास तिथियों को देखने का सौभाग्य हासिल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed