फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   special day for sanvasini

इनके लिए बेहद खास बन गया यह महिला दिवस, जानिए सरकार ने दिया क्या तोहफा

Thu, 09 Mar 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 09 Mar 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
special day for sanvasini
- फोटो : amar ujala

वैसे तो मह‌िला द‌िवस पर प्रदेशभर में तमाम तरह के कार्यक्रमों का आयोजन क‌िया गया। लेक‌िन यह मह‌िला द‌िवस इनके ल‌िए बेहद खास बन गया। 

विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग से लेकर महिला आयोग और कुछ निजी संस्थानों ने नारी निकेतन की संवासिनियों के लिए कई कार्यक्रम आयोजित  क‌िए और उन्हें अहसास करवाया कि वे भी समाज का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन


नारी निकेतन में रहने वाली संवासिनियों के लिए महिला कल्याण विभाग की ओर से ‘नया सवेरा’ नाम से एक फेसबुक पेज लांच किया गया। इस पेज पर अब तक घर लौटीं संवासिनियों की सफल कहानी दी गई है। साथ ही नारी निकेतन में रहने वाली संवासिनियों के नाम और फोटो भी पेज पर डाले गए हैं। ताकि इनके घर के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर लोग संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कल्याण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एमकेपी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कल्याण विभाग की सचिव डॉ. भूपेंद्र कौर औलख ने फेसबुक पेज लांच किया। उन्होंने कहा कि इस पेज के माध्यम से वाकई में संवासिनियों के जीवन में नया सवेरा आ सकता है।

कोई भी व्यक्ति इस पेज के जरिये संवासिनियों की फोटो, नाम आदि जानकारी ले सकता है। हो सकता है कि किसी संवासिनी के घर की ही जानकारी मिल जाए। इसके लिए नारी निकेतन सहित अन्य पते भी इसमें दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस पेज पर संवासिनियों के घर जाने की सफल कहानियां भी दी गई हैं। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत महिला बैंड के गढ़वाली गीत से हुई। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी, महिला कल्याण के अपर सचिव मनोज चंद्रन, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह आदि उपस्थित थे।

पहली बार संवासिनियों का सम्मान 

special day for sanvasini

इस महिला दिवस पर पहली बार नारी निकेतन की संवासिनियों को सम्मानित किया गया। महिला आयोग की ओर से नारी निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में नारी निकेतन की दस ऐसी संवासिनियों को सम्मानित किया गया, जो वहां की व्यवस्थाएं संभाल रही हैं। अपने साथ-साथ वे दूसरी संवासिनियों को भी सक्षम बनाने के लिए काम कर रही हैं।

इस मौके पर संवासिनियों ने गीत गाए, नृत्य किए और म्यूजिकल चेयर गेम खेला। इस दौरान कुर्सियां पकड़ने के लिए भागतीं संवासिनियों में अलग ही उत्साह था। आयोग की अध्यक्ष सरोजिनी कैंतुरा ने कहा कि महिला दिवस का खास दिन इन संवासिनियों के साथ मनाने में अलग ही आनंद आया। आयोग की सचिव रमिंद्री मंद्रवाल ने कहा कि अलग-अलग परिस्थितियों में संवासिनियां नारी निकेतन पहुंची हैं, लेकिन यहां आपस में प्यार के साथ जैसे रहती हैं, लगता है मानों यही उनका घर है। इससे हमें सीख लेनी चाहिए।

खुद कार चलाकर पहुंचीं सचिव
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए महिला कल्याण विभाग की सचिव डॉ. भूपेंद्र कौर औलख कार्यक्रम में खुद कार चलाकर पहुंची। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर काम के लिए खुद सक्षम होना चाहिए। इसी उद्देश्य से उन्होंने ड्राइवर को छुट्टी देकर खुद कार ड्राइव की। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed