फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Special campaign to include names in the voter list launched.

Dehradun News: मतदाता सूची में नाम शामिल करने का विशेष अभियान शुरू

Thu, 08 Oct 2026 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Special campaign to include names in the voter list launched.
Iएसआईआर खत्म होने के बाद अब चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में मतदाता सूची में नाम शामिल करने का विशेष अभियान शुरू किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस कर अभियान की जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में आठ से दस अक्तूबर को सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी विशेष कैंप कर प्री-एसआईआर एवं एसआईआर अभियान के तहत एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, डेथ और डुप्लीकेट) सूची में शामिल मतदाताओं का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं की सूची तैयार करेंगे। 12 से 20 अक्तूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर तैयार सूची वाले मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान में बीएलओ वर्तमान मतदाता सूची का प्री-एसआईआर से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिनके नाम एसआईआर से पहले की सूची में शामिल थे लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं। चिह्नित मतदाताओं के घर जाकर मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे। जो योग्य होंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने को फॉर्म-6 भरवाएंगे। प्रेस वार्ता में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास भी उपस्थित रहे।I
विज्ञापन


Iइस बार फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट भीI

Iमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि इस बार नया वोटर बनने के फॉर्म के साथ बीएलओ को अपनी फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट भी लगानी होगी। इस रिपोर्ट पर भाजपा-कांग्रेस या संबंधित दलों के बीएलए के हस्ताक्षर भी जरूरी होंगे। यह रिपोर्ट वोट बनने का मजबूत आधार बनेगा। इस दौरान बीएलओ मतदाता से संबंधित दस्तावेज भी ले सकते हैं। जरूरत पड़ने पर 2003 की मतदाता सूची से मिलान भी कर सकते हैं।I
विज्ञापन


Iफॉर्म-6 की घोषणा पर नहीं कोई विवादI

Iएक सवाल के जवाब में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि फॉर्म-6 में दिए गए घोषणा के कॉलम में कोई विवाद नहीं है। इसमें साफतौर पर लिखा है कि आपका नाम किसी अन्य मतदाता सूची में शामिल नहीं है। फिर चाहे वह नया मतदाता हो या पुरानी लिस्ट से नाम कट चुका मतदाता।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed