फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   speaker send notice to bhimlal arya and rekha arya.

भीमलाल व रेखा आर्य को नोटिस, दो जून तक देना होगा जवाब

Fri, 27 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 May 2016 01:37 AM IST
सार

  • विधानसभा अध्यक्ष ने 2 जून तक अपना पक्ष रखने को कहा 
  • फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने का मामला

विज्ञापन
speaker send notice to bhimlal arya and rekha arya.
रेखा आर्य - फोटो : AmarUjala

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 10 मई को हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने विधायक भीमलाल आर्या व रेखा आर्य को नोटिस जारी कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों से 2 जून तक अपना पक्ष रखने को कहा है।

विज्ञापन


भीमलाल के खिलाफ भाजपा के मुख्य सचेतक मदन कौशिक ने और रेखा आर्य के खिलाफ कांग्रेस की मुख्य सचेतक इंदिरा ह्दयेश ने याचिका दायर की थी। विधानसभा अध्यक्ष इससे पहले कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर चुके हैं।  
विज्ञापन


पार्टी व्हिप का किया था उल्लंघन
गौरतलब है कि 10 मई को हुए फ्लोर टेस्ट के दौरान भाजपा के विधायक भीमलाल आर्य ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था। जबकि कांग्रेस की विधायक रेखा आर्य ने भी भाजपा के पाले में चली गई थीं। इसके बाद भाजपा के मुख्य सचेतक मदन कौशिक ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका दायर कर भीमलाल आर्य की सदस्यता समाप्त करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि भीमलाल ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ भी उसी तरह से कार्रवाई की जाए जैसे कांग्रेस के नौ बागी विधायकों पर की गई थी। इसके बाद बुधवार को कांग्रेस की मुख्य सचेतक इंदिरा ह्दयेश की ओर से रेखा आर्य की सदस्यता समाप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष याचिका दायर की गई।

2 जून तक रखना होगा पक्ष
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बृहस्पतिवार को भीमलाल आर्या व रेखा आर्य को नोटिस जारी कर 2 जून तक अपना पक्ष रखने को कहा है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अगली कार्रवाई करेंगे।़ प्रदेश में 11 जून को होने वाले राज्यसभा के चुनाव के मद्देनजर दोनों की पार्टियों की ओर से पाला बदलने वाले विधायकों की सदस्यता रद्द कराने का जोर लगाया जा रहा है।


विधानसभा अध्यक्ष अगर दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द करते हैं तो कांग्रेस व भाजपा को बराबर का फायदा व नुकसान होगा। इससे  पहले विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस के नौ बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर चुके हैं। ऐसे में अब सबकी नजरें विधानसभा अध्यक्ष पर लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed