{"_id":"5cf8bc0abdec220771036ee9","slug":"speaker-prem-chand-agrawal-remembers-and-pay-tribute-to-finance-minister-prakash-pant","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत को किया याद, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत को किया याद, दी श्रद्धांजलि
Thu, 06 Jun 2019 12:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि दी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर विधानसभा में अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
बता दें कि वित्त मंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को निधन हो गया था। सदन में हमेशा पीठ को सम्मानपूर्वक ‘श्रीमन’ संबोधित करने वाले 59 वर्षीय पंत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 30 मई को उन्हें कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया था।
विज्ञापन
पंत के आकस्मिक निधन से उनके विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट मंत्री के निधन पर शुक्रवार को अवकाश और तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। उनका पार्थिव शरीर शनिवार शाम तक अमेरिका से देहरादून पहुंचने की संभावना है। पंत के निधन पर भाजपा, कांग्रेस सहित सभी दलों के नेताओं ने शोक जताया है।
विज्ञापन
