फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sparsh ganga cycle rally in haridwar

गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए हरिद्वार पहुंची स्पर्श गंगा साइकिल रैली

Wed, 28 Nov 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 28 Nov 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
sparsh ganga cycle rally in haridwar
स्पर्श गंगा साइकिल रैली पहुंची हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के लिए नमामि गंगे व स्पर्श गंगा के सहयोग से बुधवार को ऋषिकेश त्रिवेणी घाट से चली साइकिल रैली हरिद्वार पहुंची। 

विज्ञापन


ऋषिकेश से शुरू हुई इस  रैली को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व स्पर्श गंगा राष्ट्रीय संयोजिका हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


वीआईपी घाट हरिद्वार में सभी प्रतिभागियों का स्वागत सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, मंत्री अरविंद पांडे, मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, सुरेश राठौर, स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, डॉ. जयपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल रैली में बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स के जवान, थर्ड गोरखा राइफल के जवान, सीमा डेंटल कॉलेज के चिकित्सक, ऋषिकेश साइकिल क्लब और आईटीबीपी के जवान प्रतिभाग कर रहे हैं।

रैली में प्रथम आने वाले को पुरस्कार स्वरूप 21,000, द्वितीय पुरस्कार साइकिल और तृतीय में 5100 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर दी जाएगी। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। ओपन कटेगरी के तहत रैली में 18 से ऊपर आयु वर्ग के सभी लोग प्रतिभाग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed