फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   soon uttarakhand will get BCCI affiliation

बड़ी खबर: उत्तराखंड को बीसीसीआई मान्यता के पक्ष में माहौल

Fri, 15 Jul 2016 02:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 15 Jul 2016 02:47 PM IST
विज्ञापन
soon uttarakhand will get BCCI affiliation
बीसीसीआई स्पॉन्सर से जुड़ा सदस्य

बीसीसीआई ने उत्तराखंड को क्रिकेट बोर्ड की संबद्धता देने का पूरा मन बना लिया है। यही वजह है कि बीसीसीआई अध्यक्ष के निर्देश पर एफिलिएशन कमेटी के दो सदस्य दून आए हुए हैं।

विज्ञापन


राज्य में कार्यरत चार प्रमुख एसोसिएशन के पदाधिकारियों से दोनों सदस्यों के मुलाकात का पलान है। दोनों उनके फ्यूचर प्लान से लेकर बैलेंस सीट और क्रिकेट के लिए किए हुए कार्यों की हकीकत जानेंगे। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार शाम 4:45 पर उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के दिव्य नौटियाल ने बोर्ड के दोनों सदस्यों के सामने अपना प्रेजेंटेशन दिया।
विज्ञापन


दोपहर करीब 11 बजे राजपुर रोड स्थिति एक होटल में बोर्ड की एफिलिएशन कमेटी के दोनों सदस्य पहुंचे। इनमें नागपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित और दूसरे सदस्य के रूप में पूर्व भारतीय कोच क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ शामिल हैं। शाम को पौने पांच बजे उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के दिव्य नौटियाल दोनों सदस्यों से मिलने के लिए होटल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के भविष्य के लिए यह जरूरी

soon uttarakhand will get BCCI affiliation
क्रिकेट लीग - फोटो : demo pic

डेढ़ घंटे चली मुलाकात के बाद दिव्य नौटियाल ने बताया कि दोनों सदस्यों ने क्रिकेट को लेकर उनकी एसोसिएशन के कार्यों के बारे में पूछा और 13 जिलों में क्रिकेट की बेहतरी के लिए उठाए गए कदम और फ्यूचर प्लान के बारे में भी बातचीत की। 

बकौल दिव्य नौटियाल मान्यता को लेकर दोनों सदस्यों के सवाल पर उन्होंने एक ही बात कही मान्यता के लिए पहले ही बहुत देर हो चुकी है अब इंतजार नहीं कर सकते, क्योंकि खिलाड़ियों के भविष्य के लिए यह जरूरी है।

आप चाहे किसी को भी मान्यता दीजिए पर दीजिए। पौने सात बजे यह मीटिंग समाप्त हुई। अब शुक्रवार को तीन अन्य एसोसिएशन के पदाधिकारियों से दोनों सदस्य मुलाकात करेंगे। इसके बाद अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंपेंगे। 

कहीं रार न कर दे बंटाधार 
किसी भी क्रिकेटर के लिए दो से पांच साल बेहद अहम होते हैं, जब वह अपने कॅरियर के चरम पर होता है। इसी फार्म के बूते वह टीम में जगह बनता है। लेकिन उत्तराखंड के क्रिकेट खिलाड़ियों का क्या है? वह तो पिछले 15 साल से उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रहे हैं।

सपना पूरा न होता देख कई खिलाड़ियों ने दूसरे राज्य का रुख कर लिया है। इनमें कई नामी नाम शामिल है, उन्मुक्त चंद, पवन नेगी, अभिमन्यु ईश्वरन, तनुष गुसाई, रॉबिन बिष्ट, पुनीत बिष्ट, आर्यन जुयाल, आर्यन शर्मा से लेकर खिलाड़ियों की काफी लंबी फेहरिस्त है। इसकी वजह 15 साल से उत्तराखंड को बीसीसीआई की मान्यता नहीं मिलना है।

ऐसा नहीं है कि बोर्ड ने मान्यता के लिए कुछ नहीं किया पर हर बार एसोसिएशन के झगड़े की वजह से मामला अटक गया और अब तक अटका है। हर बार बोर्ड सभी एसोसिएशन से एक होने की बात कहता चला आ रहा है। पर आज तक अहम की वजह से ये चारो एसोसिएशन एक नहीं हुईं।

खैर अब वह पुरानी बात है, जो हो गया सो गया। पर इससे बेहतर मौका अब नहीं मिलेगा। क्योंकि बोर्ड की एफिलेशन कमेटी के सदस्य पहली बार शहर आए हैं। अगर चारों एसोसिएशन ने अपना अहम साइड में रखकर क्रिकेट और खिलाड़ियों के बारे में सोचा तो मान्यता जल्द मिल जाएगी वरना... आप बेहतर जानते हैं।

बोर्ड के सदस्यों से की मुलाकात 

soon uttarakhand will get BCCI affiliation
बैट, क्रिकेट, आउट

यूथ टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की संबद्धता कमेटी के दो सदस्यों अंशुमान गायकवाड़ और प्रकाश दीक्षित से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल यूथ टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव जावेद बट्ट ने दोनों सदस्यों से राज्य के क्रिकेट को बोर्ड की मान्यता देने के लिए आदर्श प्रक्रिया अपनाने का अनुरोध किया।

साथ ही अपनी एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट की बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। इन लोगों का कहना था कि क्रिकेट की बेहतरी के लिए कार्य कर रही अन्य क्रिकेट एसोसिएशनों की भी बात सुनी जाए। प्रतिनिधिमंडल में सूर्यकांत धस्माना, सुशील राठी, प्रदीप राघव, गिरिधर शर्मा और जावेद बट्ट शामिल थे। 

उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन को बीसीसीआई की एफिलेशन कमेटी ने राज्य बनने के बाद चौथी बार बुलाया है। हम अपना पक्ष रखेंगे, बीसीसीआई को तय करना है कि वह हमें चुनती है कि बाकी अन्य को। 
-चंद्रकांत आर्य, अध्यक्ष उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन 

क्रिकेट को चाहने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं चाहेगा कि क्रिकेट बरबाद हो, हम भी नहीं चाहते हैं। जहां तक मान्यता देने का सवाल है तो यह बोर्ड तय करे किसे मान्यता देनी है, पर उत्तराखंड को मान्यता दे जरूर। 
- पीसी वर्मा, सचिव क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड

राज्य की प्रतिभाओं को एक मंच मिलना चाहिए। बीसीसीआई ने कदम बढ़ा दिए हैं। हमारी बैठक बोर्ड से आए दोनों सदस्यों के साथ बेहद सफल रही। बाकी निर्णय बोर्ड को करना है। 
- दिव्य नौटियाल, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन

बीसीसीआई की मान्यता देने की दिशा में बढ़ाए गए कदम के लिए बोर्ड अध्यक्ष को धन्यवाद, हम खिलाड़ी हैं और चाहते हैं कि उत्तराखंड को मान्यता जल्द मिलनी चाहिए। आज दोनों सदस्यों से बैठक के बाद ही कुछ और बता पाऊंगा। 
- राजेंद्र पाल, यूनाइटेड क्रिकेट एसोसिएशन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed