फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Son strangled his mother to death in Premnagar

Dehradun News: प्रेमनगर में बेटे ने मां को गला दबाकर मार डाला

Sun, 28 Jan 2024 01:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Son strangled his mother to death in Premnagar
इंटरनेट पर अधूरा ज्ञान लेकर गलतफहमी पाले एक युवक ने अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया। आरोपी अल्सर से बीमार था जिसके बारे में उसने इंटरनेट पर देखा था कि यह बीमारी धीमे जहर से होती है। यही शक उसने मां पर किया और रात में बहस करने लगा। इसी बहस के बीच आरोपी बेटे ने मां का गला दबा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चंद्रा देवी (52 वर्ष) स्पेशल विंग प्रेमनगर में अपने पति व छोटे बेटे अजय सिंह बिष्ट के साथ रहती थीं। चंद्रा देवी के पति माधो सिंह सेना से सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में डीएसपी आर्मी में आईएमए में नौकरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा बड़ोदरा (गुजरात) में सेना में ही नौकरी करता है। माधो सिंह शुक्रवार रात को रोज की तरह ड्यूटी चले गए थे। रात के समय चंद्रा देवी और अजय बिष्ट ही घर पर अकेले थे। अजय बिष्ट ने शनिवार तड़के अपने बड़े भाई मोहित को गुजरात में फोन किया और कहा कि मां ने आत्महत्या कर ली है। यह जानकारी मोहित ने अपने पिता माधो सिंह को दी। कहा कि उसे अजय की बात पर विश्वास नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


माधो सिंह सुबह करीब छह बजे घर पहुंचे तो देखा कि चंद्रा देवी बिस्तर पर लेटी हुई थीं। पास में अजय खड़ा हुआ था। अजय से पूछा तो वह इधर उधर की बातें करने लगा। इस पर माधो सिंह बिना देर किए प्रेमनगर थाने पहुंच गए। उन्होंने सारा घटनाक्रम बताया तो एसओ गिरीश नेगी टीम के साथ माधो सिंह के घर पहुंचे। यहां पर अजय सिंह से पूछताछ की तो उसने रात का सारा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह अल्सरेटिव कोलाइटिस नाम की बीमारी से ग्रसित है। उसने कुछ दिन पहले इंटरनेट पर पढ़ा था कि यह बीमारी धीमे जहर का सेवन करने से भी होती है। ऐसे में उसने सोचा कि खाना तो वह मां के हाथ का बना खाता है। लिहाजा उसने मां पर जहर देने का शक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शुक्रवार रात को मां से यही बात कर रहा था। मां चंद्रा देवी ने इन सब बातों से इन्कार किया। काफी देर तक उसकी मां से बहस हुई। रात करीब 10.30 बजे वह बाहर की ओर जाने लगा। इस पर मां ने उसे बाहर जाने से रोका तो उसने आपा खो दिया और मां का गला दबा दिया। कुछ देर बाद उसे अहसास हुआ कि मां की मौत हो चुकी है तो उसने इसे आत्महत्या बताने को अपने बड़े भाई को फोन कर दिया। एसएसपी ने बताया कि चंद्रा देवी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।




एमएससी के बाद बैंकिंग की तैयारी कर रहा था अजय

पुलिस के अनुसार अजय ने एमएससी तक पढ़ाई की है। वह कुछ दिन पहले ही अपने गृह जनपद चंपावत के गांव कलाल से देहरादून आया था। इस वक्त वह बैंकिंग की तैयारी कर रहा था। जहां तक बीमारी की बात है तो उसका कई जगह इलाज होना भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed