फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Son of late actor Pankaj Dheer reaches Rishikesh Parmarth Niketan, conducts Shanti Puja for peace of his soul

Rishikesh: परमार्थ निकेतन पहुंचे दिवंगत अभिनेता पंकज धीर के बेटे, आत्मशांति के लिए कराई शांति पूजा

Fri, 24 Oct 2025 11:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Oct 2025 11:46 PM IST
सार

अभिनेता पंकज धीर का नाम भारतीय धारावाहिकों और फिल्मों में एक अद्वितीय पहचान के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा।

विज्ञापन
Son of late actor Pankaj Dheer reaches Rishikesh Parmarth Niketan, conducts Shanti Puja for peace of his soul
अभिनेता पंकज धीर के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता पंकज धीर के निधन के बाद उनके पुत्र निकितन धीर अपने परिवार के सदस्यों के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्वामी के साथ अपने पिता की स्मृतियां साझा की और उनकी आत्मा की शांति के लिए आश्रम में विशेष शांति पूजा का आयोजन किया।

विज्ञापन


स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि पंकज धीर ने अपने समर्पित प्रयास और उत्कृष्ट कौशल से भारतीय धारावाहिकों और फिल्मों के माध्यम से संस्कृति, निष्ठा और सम्मान का संदेश प्रस्तुत किया। निकितन धीर ने अपने पिता की यादों को साझा करते हुए बताया कि पंकज धीर का जीवन केवल अभिनय तक सीमित नहीं था। वे एक आदर्श परिवार पुरुष, एक समर्पित पिता और समाज के प्रति संवेदनशील नागरिक भी थे।
विज्ञापन


उनके जीवन में विनम्रता, सहजता और कर्मठता हमेशा स्पष्ट झलकती थी। धीर परिवार ने अपने पिता की स्मृतियों और उनके जीवन के अद्वितीय योगदान को साझा करते हुए भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। परमार्थ निकेतन की ओर से पंकज धीर के व्यक्तित्व, आदर्श और योगदान को भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पत्नी अनीता धीर, पुत्र निकितन धीर, पुत्री नितिका शाह, जमाता रुशांग शाह विपिन खन्ना, पिंकी खन्ना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों में बढ़ेंगी नर्सिंग की 1800 सीटें, पहली बार बनेगी एसओपी

अभिनय ने दर्शकों के दिलों में छोड़ी है अमिट छाप
अभिनेता पंकज धीर का नाम भारतीय धारावाहिकों और फिल्मों में एक अद्वितीय पहचान के रूप में हमेशा याद रखा जाएगा। बीआर चोपड़ा के कालजयी धारावाहिक महाभारत में कर्ण की भूमिका में उनके अभिनय ने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। इसके अलावा पंकज धीर ने सड़क, सोल्जर, बादशाह, टार्जन : द वंडर कार और चंद्रकांता जैसे कई धारावाहिकों में भी अपनी छाप छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed