फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 1800 nursing seats will increase in medical and nursing colleges SOP will madeUttarakhand New

Uttarakhand: मेडिकल व नर्सिंग कॉलेजों में बढ़ेंगी नर्सिंग की 1800 सीटें, पहली बार बनेगी एसओपी

Fri, 24 Oct 2025 08:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Oct 2025 08:42 PM IST
सार

Uttarakhand News: विशेष अधिकार प्राप्त समिति ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के 39 संस्थानों में 1800 सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव की संस्तुति की है।

विज्ञापन
Uttarakhand News 1800 nursing seats will increase in medical and nursing colleges SOP will madeUttarakhand New
बैठक करते मुख्य सचिव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

प्रदेश के राजकीय मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों में नर्सिंग कोर्स की 1800 सीटें बढ़ेंगी। नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन के लिए गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने सीटें बढ़ाने की सिफारिश कर दी है। वहीं, पहली बार नर्सिंग कोर्स के संचालन के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाई जाएगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में विशेष अधिकार प्राप्त समिति की बैठक हुई। समिति ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के 39 संस्थानों में 1800 सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव की संस्तुति की। प्रदेश में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों और 11 राजकीय नर्सिंग कॉलेजों के साथ निजी पैरामेडिकल कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग व जीएनएम पाठ्यक्रम संचालित है।
विज्ञापन


Dehradun: राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष; पांच को दून विवि में जुटेंगे प्रवासी उत्तराखंडी, सीएम करेंगे संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वर्तमान में बीएससी नर्सिंग व जीएनएम की कुल 9804 सीटें मान्य हैं। विभाग ने नर्सिंग कोर्स की सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेज रखा है। मुख्य सचिव ने नर्सिंग कोर्स संचालन के लिए संस्थानों के आवेदनों की विभिन्न स्तरों में छंटनी करने के बजाय इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए।

स्टेट नर्सिंग काउंसिल में 21541 नर्सें पंजीकृत
समिति की बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि स्टेट नर्सिंग काउंसिल में वर्ष 2024 तक पंजीकृत नर्सों की कुल संख्या 21541 है। वर्तमान में सरकारी व निजी नर्सिंग कॉलेजों में नर्सिंग व जीएनएम की कुल 9804 सीटों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक में वित्त सचिव दिलीप जावलकर समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed