कलयुग के श्रवण कुमार ने मां का किया ऐसा हाल, सुनकर नहीं रोक पाएंगे आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां को चारधाम यात्रा के बहाने लेकर आए कलयुग के इस श्रवण की करतूत से आपको गुस्सा तो आएगा, लेकिन सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।
काशीपुर निवासी एक युवक अपनी मां को चारधाम यात्रा के नाम पर देवप्रयाग में छोड़ कर भाग गया। सड़क किनारे रोती हुई महिला को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने महिला को काशीपुर में ही रह रहे उसके दूसरे बेटे के सुपुर्द किया।
थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि काशीपुर निवासी एक युवक अपनी मां को चारधाम यात्रा के नाम पर देवप्रयाग लाया था। यहां भवीट चुंगी के समीप मां सावित्री देवी (65) को वाहन से उतार सड़क किनारे चादर पर बैठा दिया। वह यह कर चलता बना कि वह उसके लिए पानी लेने जा रहा है। जब काफी देर तक बेटा पानी लेकर नहीं लौटा तो मां चिंतित होकर रोने लगी।
मां सड़क पर चीखती रही बेटे के लिए..
सड़क किनारे महिला को रोते देख एक बाइक सवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ में महिला ने कीर्तिनगर पीडब्ल्यूडी में कार्यरत एक महिला का नाम बताया। पुलिस ने उक्त महिला से सपंर्क कर सावित्री देवी के दूसरे बेटे दीपक का नंबर लिया।
दीपक भी काशीपुर में ही किसी बैंक में कार्यरत है। पुलिस से सूचना मिलने दीपक मंगलवार सुबह देवप्रयाग पहुंचा। जहां पुलिस ने सावित्री देवी को दीपक के सुपुर्द कर दिया।