Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Son kills mother with iron rod Said Mother used to interrupt me so I killed her Crime in Dehradun Uttarakhand

मां को ही बेरहमी से मार डाला: बेटे की कई हरकतों से वाकिफ थे डीएसपी, हवालात में कबूलनामा सुन टूट गए बुरी तरह

Sun, 19 Nov 2023 09:40 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Nov 2023 09:40 AM IST
सार

देहरादून बलवीर रोड की पॉश कॉलोनी में शनिवार को एक पवित्र रिश्ते का कत्ल हुआ था। पिता, भाई सब, आदित्य से परेशान थे, लेकिन मां बबीता ने कभी उसे अपने से दूर नहीं किया। लेकिन इसी बेटे ने रात के अंधरे में सोते हुए उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। जज कॉलोनी के भागीरथी एन्क्लेव में इस वारदात के बारे में जिसने सुना वह सहम गया।

विज्ञापन
Son kills mother with iron rod Said Mother used to interrupt me so I killed her Crime in Dehradun Uttarakhand
बेटे ने की मां की हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

मां की हत्या करने के बाद आदित्य इधर-उधर की बातें करने में लगा था। आदित्य का कहना था कि मां उसे बात-बात पर टोकती थी तो उसने उन्हें मार डाला। मां सो रही थी...मुझे नहीं पता कि कहां से हथियार आया और मैं डिप्रेशन में था। बेटे की यह बात सुनकर पिता भी हैरान थे। उनका कहना कि आदित्य अपनी मां से बदसलूकी तो करता था, लेकिन ये यकीन नहीं था कि वह इस तरह उनकी हत्या कर देगा।

विज्ञापन

दरअसल, मलखान सिंह का परिवार आदित्य को लेकर ही काफी परेशान था। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा इस वक्त सिविल सर्विस की तैयारियां कर रहा है। उसने कई बार पीसीएस का इंटरव्यू भी दिया है। इसी तरह आदित्य भी कभी पढ़ने लिखने में ठीक-ठाक ही था। 10 साल पहले इंटरमीडिएट के बाद पिता मलखान सिंह ने उसका दाखिला मुरादाबाद के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दिलाया था।

विज्ञापन

लेकिन, उसने यह पढ़ाई भी पूरी नहीं की। पहले ही साल में वह एमबीबीएस छोड़कर देहरादून आ गया। यहां कुछ समय पहले उसके जीवन यापन के लिए परिवार ने उसे प्रोविजन स्टोर भी खुलवाकर दिया। यह स्टोर भी उसने चंद दिनों में बंद कर दिया। वर्तमान में वह घर में ही रहता था। उसके कारण आसपास के लोग भी परिवार से ज्यादा ताल्लुक नहीं रखते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Son kills mother with iron rod Said Mother used to interrupt me so I killed her Crime in Dehradun Uttarakhand
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

इन्हीं सब बातों को लेकर आदित्य की मां उसे टोकती थी। लेकिन, वह गुस्सा हो जाता था। उसने कई बार पहले भी मां के साथ बदसलूकी और मारपीट की। आदित्य ने पकड़े जाने के बाद ज्यादा कुछ तो पुलिस को नहीं बताया मगर जिस तरह उसकी मां बिस्तर पर लेटी हुई थीं।

उससे यही बात सामने आ रही है कि आदित्य ने उनके सिर व चेहरे पर सोते हुए ही वार किए। उसने ताबड़तोड़ इतने वार किए कि वह वहां से जरा हिल तक नहीं पाईं। पुलिस के अनुसार अभी हत्या की असल वजह का पता नहीं चला है। आदित्य से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

पहले ऊपर के हिस्से में दिया था आदित्य को कमरा

परिवार ने आदित्य की हरकतों से परेशान होकर उसे मकान के ऊपरी हिस्से में कमरा दिया था। लेकिन, वह अपनी हरकतों से तब भी बाज नहीं आया। कुछ समय पहले मां बबीता के कहने पर ही उसे नीचे का कमरा दिया गया। अब वह मां के बगल वाले कमरे में ही रहता था।

ये भी पढ़ें...सिलक्यारा सुरंग हादसा : तकनीक के साथ आस्था का सहारा, कंपनी ने टनल के बाहर स्थापित किया बौखनाग देवता का मंदिर

 

2007 में ही मुरादाबाद गए थे मलखान सिंह

मलखान सिंह राज्य गठन के वक्त देहरादून आ गए थे। यहां वह सब इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर रहते कई पदों पर रहे हैं। वह करीब 20 साल पहले तत्कालीन एसपी सिटी के स्टेनो भी रहे। इसके बाद 2007 में मलखान सिंह अपने मलू तैनाती राज्य उत्तर प्रदेश चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed