फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   son died after mother's death.

मां की चिता को मुखाग्नि देते वक्त बेटे ने तोड़ दिया दम

Fri, 29 Jul 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तेश्वर (नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तेश्वर (नैनीताल) Updated Fri, 29 Jul 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
son died after mother's death.
मृत शरीर - फोटो : demo pic

नैनीताल के रामगढ़ ब्लॉक के दाड़िमा गांव में मां की चिता को अग्नि देते समय उसके बेटे की भी मौत हो गई। 24 घंटे के भीतर इस तरह मां-बेटे की मौत की घटना से ग्रामीण शोक में है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात दाड़िमा गांव निवासी जोगा राम की पत्नी भागुली देवी (65) की लंबे समय से बीमारी के चलते निधन हो गया। शुक्रवार को उसके शव को अंत्येष्टि के लिए गांव के श्मशान घाट ले जाया गया।
विज्ञापन


शवयात्रा में भागुली देवी के दोनों बेटों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। बताया जाता है कि मां की चिता को मुखाग्नि देते वक्त बड़ा बेटा कृष्ण लाल (43) बेहोश होकर गिर पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटे की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम

son died after mother's death.
अंतिम संस्कार - फोटो : AmarUjala

आनन-फानन में ग्रामीण उन्हें लेकर सड़क तक आए और वहां से 108 की मदद से रामगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मां-बेटे की एक साथ मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। उनके घर में बुजुर्ग पिता, पत्नी, छह बेटियां और एक बेटा है। ग्राम प्रधान कुंदन सिंह रैक्वाल ने बताया कि उक्त परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। कृष्ण लाल पर ही परिवार के पालन पोषण का जिम्मा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed