फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Son beaten his old age mother and tried to murder for property

दौलत के लिए 'कपूत' ने बूढ़ी मां को बेरहमी से पीटा, फिर किया ऐसा कि शर्मिंदा हो गई 'ममता'

Thu, 10 Jan 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jan 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Son beaten his old age mother and tried to murder for property

जिसे मां ने अपने कलेजे से लगाकर पाला उसी बेटे ने सिर्फ दौलत के लिए मां के साथ ऐसा व्यवहार किया कि ममता भी शर्मिंदा हो गई। घर की पूरी जमीन खुद के नाम न करने से नाराज एक युवक ने अपनी मां का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


मां को बचाने आए छोटे भाई के साथ भी युवक ने मारपीट की। युवक ने अपनी मां व छोटे भाई को बेरहमी से पीटा और फरार हो गया। पीड़ित मां व छोटे भाई ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी घर से फरार चल रहा है।  
विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित भंगेड़ी गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि पति की मौत के बाद घर व खेती की जमीन उसके नाम पर है। आरोप है कि बड़ा बेटा पूरी जमीन अपने नाम करने के लिए दबाव बना रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसका बड़ा बेटा गलत युवकों की संगत में रहता है। इसके चलते वह जमीन उसके नाम नहीं कर रही है। महिला ने बताया कि उसका एक छोटा बेटा भी है, जमीन में उसका भी हिस्सा है, लेकिन बड़ा बेटा पूरी जमीन अपने अकेले के नाम ही करवाना चाहता है।


आरोप है कि मंगलवार की रात बड़ा बेटा फिर से जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाने लगा। उसने जमीन आधी उसके नाम करने की बात कही तो मारपीट कर दी। आरोप है कि इसके बाद बेटे ने गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया।

उसे बचाने आए छोटे बेटे के साथ भी उसने मारपीट कर दी। इसके बाद बड़ा बेटा फरार हो गया। महिला व उसके छोटे बेटे ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिपाही गांव भेजा गया था। लेकिन आरोपी अपने घर से फरार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed