फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Some-officers-did-not-reach-information-fire

Dehradun News: आग की सूचना पर नहीं पहुंचे कुछ अधिकारी, होगी कार्रवाई

Mon, 17 Apr 2023 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Some-officers-did-not-reach-information-fire
प्रशासन ने रविवार को त्यूणी में मॉक ड्रिल के बहाने विभागों की तत्परता और रिस्पांस टाइम परखा। सबसे पहले मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। इसके बाद बारी-बारी से सभी जिम्मेदार विभागों के अधिकारी पहुंच गए। लेकिन, कुछ विभाग ऐसे भी रहे जिनके अधिकारी फोन करने पर भी नहीं पहुंचे। जिला आपदा प्राधिकरण के सीईओ ने कारण पूछा तो बताया कि छुट्टी पर हैं। सीईओ ने इन अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन






जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ एवं एडीएम वित्त रामजीशरण शर्मा ने बताया कि रविवार को शाम 5.20 बजे मॉक ड्रिल शुरू की गई थी। एक बच्चे ने आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि त्यूणी से एक किमी दूर मझोग में गैस गोदाम के पास आग लगी है। इसमें चार बच्चे फंसे होने की बात भी कही गई। इसके बाद आपदा कंट्रोल रूम से सारे घटनाक्रम की निगरानी की गई। करीब साढ़े छह बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

रिस्पांस टाइम और तत्परता के संबंध में शर्मा ने बताया कि सबसे पहले फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया था। इसके बाद राजस्व की टीम और पुलिस थाने से फोर्स पहुंची। कुछ देर बाद स्वास्थ्य विभाग से भी एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंच गया। एडीएम ने बताया कि इस संबंध में वहां मौजूद सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों को फोन कर मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, कुछ विभाग ऐसे भी रहे जिनके अधिकारियों ने कह दिया कि वे छुट्टी पर हैं। मौके पर नहीं जा सकते। एडीएम ने बताया कि इसके लिए इन अधिकारियों को चेतावनी जारी की गई है। इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की मॉक ड्रिल से भविष्य में भी तत्परता और रिस्पांस टाइम परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed