फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   solution to overcome with Statue War

महापुरुषों की मूर्तियों को 'Statue War' से बचाने के लिए निकाला रास्ता, अब अधिकारी करेंगे ऐसा

Sat, 10 Mar 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 10 Mar 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
solution to overcome with Statue War
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

देशभर में चल रहे Statue War के बीच यहां महापुरूषों की मूर्तियों को अराजक त्तवों से बचाने के लिए रास्ता निकाल लिया गया है।

विज्ञापन


कुमाऊं पुलिस महानिरीक्षक पूरन सिंह रावत ने शुक्रवार को शिविर कार्यालय में छह जनपदों के पुलिस कप्तानों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में रावत ने कहा कि बीट पुलिस अपने-अपने इलाकों में महापुरुषों की मूर्तियों के पास भी गश्त करे।
विज्ञापन


सुबह बीट छोड़ने से पहले से मूर्तियों का फोटो खींचकर थाने में दर्ज कराएं।

सख्त लहजे में कहा कि अफसर कर्मियों के साथ संवाद कायम करें 

solution to overcome with Statue War
क्षतिग्रस्त की गई बाबा साहब की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उन्होंने तीन माह से अधिक की लंबित विवेचनाओं का तत्काल निस्तारण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामील, मालखानों में पड़े माल का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अफसर कर्मियों के साथ संवाद कायम करें और अच्छा काम करने वाले कर्मियों को सम्मानित करें।

इस दौरान एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, डॉ. सदानंद दाते, रेणुका देवी, एसपी मुकेश कुमार, धीरेंद्र गुंज्याल आदि मौजूद थे।
 

ये भी दिए निर्देश 

solution to overcome with Statue War
Police
= सड़क हादसों की रोकथाम को प्रशासन, परिवहन, लोनिवि विभाग से समन्वय बनाकर सटीक कार्रवाई हो
= गर्मी के मद्देनजर फायर हाइड्रेंट की चेकिंग, बारात घरों, माल वगैरह में अग्निशमन के इंतजाम की जांच
= शिकायती पत्र पर शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर भी ले ताकि जांच की कार्रवाई की जानकारी दी जा सके
= अज्ञात शवों की शिनाख्त और पहाड़ को कब्रगाह बनाने से रोकने को प्रभावी योजना बनाएं
= महिला अपराधों और कमजोर वर्ग की शिकायतों पर तुरंत हो कार्रवाई
= गुंडा एक्ट के बदमाशों को जिला बदर करने में लाए तेजी, चोरी रोकने को गश्त करे प्रभावी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed