फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Soldier accused of rape on the pretext of marriage

सिपाही पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Wed, 27 Jul 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Soldier accused of rape on the pretext of marriage
सिपाही पर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा कि सिपाही पहले से ही शादीशुदा है। पीड़िता भी पुलिस से जुड़े एक विभाग में नौकरी करती है ।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि नौकरी के दौरान लोहाघाट के मल्ला कर्णकरायत निवासी सिपाही सुनील ढेक से मुलाकात हुई थी। वह विभाग में अटैचमेंट पर तैनात हुआ था। दिसंबर 2020 में सुनील ने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने हामी भरी तो आरोपी ने उसके साथ कई जगह दुष्कर्म किया। आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई तो दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात भी करवा दिया। कुछ समय बाद युवती को पता लगा कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। युवती ने उससे बात की तो बताने लगा कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

अब जल्द ही दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएंगे, लेकिन युवती ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोपी ने दबाव बनाया कि उसने किसी दूसरे से शादी की तो वह जान दे देगा। इसके बाद दोनों मिलने-जुलने लगे। बाद में युवती को पता लगा कि उसका तलाक का कोई केस नहीं चल रहा है। युवती ने उससे कहा कि वह जान दे देगी। आरोप है कि सिपाही ने कहा कि उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इसके बाद पीड़िता ने डीजीपी कार्यालय में तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed