फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Solder Deepak Nanaval dies after injured in kulgam terrorist encounter

40 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया जवान, आतंकियों के साथ 17 घंटे तक चली थी मुठभेड़

Mon, 21 May 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 May 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Solder Deepak Nanaval dies after injured in kulgam terrorist encounter
शहीद जवान का फाइल फोटो
बीते 10 अप्रैल की रात दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ 17 घंटे चली मुठभेड़ में जख्मी हुए दून के जवान नायक दीपक नैनवाल 40 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गए।
विज्ञापन


रविवार को पुणे स्थित पैराप्लेजिक रिहेब सेंटर में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। आज सोमवार को उनका शव दून पहुंचेगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। उधर, बेटे की मौत की खबर से शहीद के परिवार में मातम का माहौल है। 
विज्ञापन


मूलरूप से कर्णप्रयाग निवासी और दून के हर्रावाला स्थित सिद्धपुरम में रह रहे राष्ट्रीय राइफल्स के जवान नायक दीपक नैनवाल वर्ष 2001 में बेटा फर्स्ट महार रेजिमेंट के जरिये सेना में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फेफड़े को चीरती हुई दिल के पास लगी थी दो गोलियां 

Solder Deepak Nanaval dies after injured in kulgam terrorist encounter
deepak nainwal - फोटो : file photo
बीते ढाई साल से कश्मीर के कुलगाम अनंतनाग में तैनात थे। जहां बीते 10 अप्रैल की रात आतंकियों के खिलाफ चले अभियान में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद बीते 13 अप्रैल को उन्हें दिल्ली स्थित सेना के आरआर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

दो गोलियां उनके फेफड़े को चीरती हुई दिल के पास लगी थी। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए करीब 17 दिन बाद इलाज के लिए एक मई को एयर एंबुलेंस के जरिये पुणे पैराप्लेजिक रिहेब सेंटर रेफर किया गया।

जहां 20 दिन बाद रविवार सुबह करीब छह बजे डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। दीपक के भाई प्रदीप नैनवाल ने बताया कि बीते शनिवार की रात चिकित्सकों का फोन आया था, जिसमें उन्होंने दीपक की हालत नाजुक बताई थी। उनके साथ पिता चक्रधर प्रसाद, पत्नी ज्योति मौजूद थे। 
 

पिता बोले, बेटे की शहादत पर गर्व 

Solder Deepak Nanaval dies after injured in kulgam terrorist encounter
सदमे में परिजन - फोटो : amar ujala

नायक दीपक नैनवाल के पिता चक्रधर प्रसाद ऑननरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें बेटे पर गर्व है, उसने देश के लिए अपनी जान दी है। 

वहीं, बेटे की मौत की खबर से हर्रावाला स्थित मकान में मातम का माहौल है। दीपक की माता पार्वती व उनके बच्चे रेयांश और लावण्या घर पर हैं, घर पर लोगों को तांता लगा हुआ है। जवान नायक दीपक नैनवाल का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर तीन बजे आने की संभावना है। 

मुख्यमंत्री से की एयर एंबुलेंस की मांग 
प्रदीप नैनवाल ने बताया कि उन्होंने दीपक का पार्थिव शरीर लाने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से एयर एंबुलेंस की मांग की है। जिस पर उन्हें एयर एंबुलेंस के लिए सेना के अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed