फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Solar power plant: Electricity expected from next month

सौर ऊर्जा प्लांट : अगले माह से बिजली मिलने की उम्मीद

Mon, 26 May 2025 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Solar power plant: Electricity expected from next month

विज्ञापन
क्षेत्र के फटेऊ गांव में पांच मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट का काम अंतिम चरण में है। अगले महीने से लोगों को बिजली मिलने की उम्मीद जगी है। इसके अलावा कई अन्य गांवों में भी सौर ऊर्जा प्लांट का निर्माण चल रहा है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों की मानें तो सौर ऊर्जा से बिजली का उत्पादन शुरू हो जाने के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। साहिया क्षेत्र के ग्राम फटेऊ, ईच्छला, पाटा, झूसो और भाकरोऊ आदि में 50 से अधिक किसानों की 70-80 बीघा कृषि भूमि पर इन दिनों पांच मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाले सौर ऊर्जा प्लांट का निर्माण हो रहा है। इसका 50 प्रतिशत के अधिक कार्य पूरा हो चुका है। कंपनी के अधिकारियों की मानें तो जून माह तक शेष कार्य को पूरा करके प्लांट से बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के ग्राम कुरोली, उदपाल्टा व उपरोली में स्थापित किए गए सौर ऊर्जा प्लांटों से बिजली का उत्पादन हो रहा है। साहिया के विद्युत वितरण उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर सौर ऊर्जा के संयंत्र स्थापित हो रहे हैं। इससे आने वाले समय में यह क्षेत्र सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि प्लांट के चालू हो जाने के बाद क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed