फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Solar in uttarakhand hilly area, meeting on bank loan and land in dehradun

पहाड़ में सोलर : बैंक लोन और भूमि को लेकर देहरादून में हो रहा मंथन

Fri, 24 Jan 2020 01:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 24 Jan 2020 01:03 PM IST
सार

  • यूपीसीएल, उरेडा, राजस्व व बैंकों के अधिकारी दे रहे प्रस्तुतिकरण 

विज्ञापन
Solar in uttarakhand hilly area, meeting on bank loan and land in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पहाड़ पर सोलर प्लांट लगाने में बैंक लोन और भूमि को लेकर आ रही दिक्कतों के समाधान को लेकर आज शुक्रवार को देहरादून में मंथन हो रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस शिविर में उद्योग, राजस्व के अधिकारी और बैंकों के मैनेजर प्रस्तुतिकरण दे रहे हैं। कार्यशाला में सभी विकास कर्ताओं को भी बुलाया गया है। वे मौके पर ही अपनी समस्याओं को उठाएंगे और संबंधित अधिकारी उन्हें समाधान सुझाएंगे। ऐसी ही एक कार्यशाला 28 जनवरी को हल्द्वानी में भी होगी।

विज्ञापन


उरेडा के निदेशक कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने इस संबंध में सभी चयनित विकास कर्ताओं को कार्यशाला में आने का न्योता दिया है। यह ऋण जागरूकता शिविर जीएमएस रोड स्थित एक होटल में सुबह 10 बजे से आरंभ हुआ। सबसे पहले उरेडा की ओर से पहाड़ में सोलर योजना को लेकर प्रस्तुतिकरण दिया गया। उसके बाद उद्योग विभाग की ओर से जानकारी दी गई। उद्योग विभाग सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग नीति के तहत दिए जाने वाले लाभ के बारे में बताया गया। यूपीसीएल की ओर से भी प्रस्तुतिकरण दिया गया। निगम के अधिकारी ने सोलर प्लांट की विद्युत लाइन को ग्रिड से जोड़ने के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी शिविर में बुलाया गया है। उनसे विकासकर्ताओं ने प्लांट के लिए भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद अलग-अलग बैंकों के अधिकारियों ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया। शिविर में प्लांट लगाने के लिए ऋण उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर ही विकासकर्ता अपनी समस्याओं के समाधान के बारे में भी चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed