फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Social worker give complaint to police against Mehbooba mufti in haldwani

महबूबा मुफ्ती के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर, लगाए गंभीर आरोप

Wed, 27 Feb 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 27 Feb 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Social worker give complaint to police against Mehbooba mufti in haldwani

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ हल्द्वानी के सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा ने एसएसपी सुनील कुमार मीणा को तहरीर सौंपी है। चड्ढा ने महबूबा मुफ्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन


कहा है कि महबूबा मुफ्ती ने 25 फरवरी को प्रेस कांफ्रेंस में  देश में हिंसा फैलाने और देश के राष्ट्रीय ध्वज को लेकर धमकाने वाला बयान दिया है। महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 35 ए और 370 खत्म करने पर धमकी भरे अंदाज में चेताया है।
विज्ञापन


कहा कि चूंकि मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है, इसलिए यह अदालत की अवमानना की श्रेणी में आता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को धमकाते हुए कहा कि 35 ए के साथ छेड़छाड़ की गई तो कश्मीर सीधे तौर पर भारत के विलय की वैधता खत्म कर देगा। यह बयान देश की एकता, अखंडता, देश के कानून और राष्ट्र ध्वज को अपमानित करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed