शिक्षा मंत्री ने स्कूल में ली बच्चों की क्लास, सोशल मीडिया पर मिले ऐसे कमेंट्स कि...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को शिक्षा मंत्री ने स्कूल में बच्चों की क्लास ली। इसके साथ ही उन्होंने टीचर से भी सवाल जवाब किए। लेकिन, मंत्री के सवालों का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया गया। लोगों ने पोस्ट को देखकर ऐसे-ऐसे कमेंट्स किए आप पेट पकड़ लेंगे।
वहीं लोगों ने कक्षा में दो-दो गनर ले जाने पर भी लोगों ने मंत्री खिलाफ कमेंट्स किए। शिक्षा मंत्री ने शहीद नरपाल सिंह राजकीय इंटर कॉलेज थानो का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने कुछ अन्य स्कूलों का भी निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं अलावा शिक्षकों से भी सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने केमिस्ट्री की एक शिक्षिका से पूछा कि बताओ माइनस-प्लस-माइनस क्या होता है।
शिक्षिका ने सवाल कन्फर्म करने के लिए पूछा कि... दो माइनस और एक प्लस है? इस पर मंत्री जी भड़क गए और गुस्से में कहा देखो। फिर उन्होंने चॉक लिया और बोर्ड पर सवाल लिख दिया। इसके बाद शिक्षिका ने अपना उत्तर बताया माइनस। कुछ देर सोचने के बाद शिक्षा मंत्री बोले अब ठीक है। फिर उन्होंने कहा कि बताओ मैथ्स में इस प्रश्न का जवाब क्या होगा। शिक्षिका ने कहा कि मैथ्स में भी इसका उत्तर माइनस ही होगा। इस पर शिक्षा मंत्री बोले नहीं मैथ्स में प्लस होगा। फिर उन्होंने गाइड से पढ़ाने पर शिक्षिका को फटकार लगाई।
सोशल मीडिया पर तैरते मैसेज
सोशल मीडिया पर तैरते मैसेज
-अच्छा बताओ माइनस प्लस माइनस क्या?
डबल इंजन हुजूर
शाब्बास।
-तो बच्चों अब ये बताओ की प्लस माइनस प्लस बराबर क्या?
अच्छे दिन जहांपनाह
वेरी गुड
-तो अब ये बताओ की गुणा भाग बटे घनमूल वर्गमूल बराबर क्या?
सुशासन माई बाप
ब्रिलिएंट, कीप इट अप
कक्षा में दो-दो गनर
-लास्ट क्वेश्चन, अगर एक आदमी दाएं गया फिर बाएं गया तो बताओ मेरी उम्र कितनी है?
56 वर्ष, श्रीमान
वाह, गजब, कैसे पता किया
जी मेरा भाई 28 वर्ष का है और वो आधा पागल है।
कक्षा में दो-दो गनर
स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय कक्षाओं में अपने स्टाफ और दो गनर के साथ दाखिल हुए। जिस दौरान उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से सवाल पूछे उस दौरान उनका स्टाफ फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करता रहा। जबकि दोनों गनर कमरे के गेट पर ही खड़े रहे। सोशल मीडिया पर इसको लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए।