फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   social boycott will be done if alcohol will serve in any Celebrations

इस गांव में अगर किसी के पास दिखी शराब तो होगा सामाजिक बहिष्कार

Fri, 21 Apr 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पोखरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पोखरी Updated Fri, 21 Apr 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
social boycott will be done if alcohol will serve in any Celebrations

ग्राम पंचायत रौता में महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने गांव में किसी भी समारोह में शराब परोसने पर संबंधित परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


साथ ही गांव में शराब पीकर आने वाले व्यक्ति से भी अर्थदंड वसूलने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार को गांव में हुई बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए।महिला मंगल दल की अध्यक्ष पार्वती देवी ने कहा कि सरकार राजस्व बढ़ाने की चाह में पोखरी बाजार से अंग्रेजी शराब की दुकान नहीं हटा पा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है।

विज्ञापन

शादी और अन्य समारोह में शराब पर पूर्ण प्रतिबंधित

social boycott will be done if alcohol will serve in any Celebrations

उन्होंने कहा कि गांव में शराब पीने और पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। शादी और अन्य समारोह में शराब को पूर्ण प्रतिबंधित किया जाएगा। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया यदि गांव में कोई भी व्यक्ति शराब पीकर नशे में मिला तो उससे पांच हजार रुपये अर्थदंड वसूला जाएगा। 

इस मौके पर युवक मंगल दल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, विमला देवी, कमला, उर्मिला, नीना देवी, राजेश्वरी, दिनेश सिंह, सुमन, लता, माहेश्वरी देवी, किरन, पीतांबरी देवी, सतेश्वरी देवी, विजया, शांति देवी, अनीता, चंद्रकला, लक्ष्मी और सुलोचना आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed