फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   So far 144 roads have been damaged in Jaursar

Dehradun News: जौरसार में अभी तक 144 सड़कें हुईं क्षतिग्रस्त

Mon, 01 Sep 2025 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 01 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
So far 144 roads have been damaged in Jaursar
जौनसार बावर क्षेत्र में बारिश ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) की सड़कों पर कहर बरपाया है। बरसात का मौसम प्रारंभ होने से लेकर अभी तक 144 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। करीब 18.16 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन लोनिवि ने किया है।
विज्ञापन




जौनसार बावर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों को छोड़कर अन्य सभी राज्य मार्ग व ग्रामीण सड़कें लोनिवि के अस्थाई खंड साहिया और अस्थाई खंड चकराता के कार्यक्षेत्र में आती हैं। मौजूदा बरसात के मौसम में लोनिवि की अधिकतर सड़कों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


आए दिन हो रहे भूस्खलन, सुरक्षा दीवार के गिरने, जलभराव, सड़क का धंस जाना आदि के कारण कहीं अधिक तो कहीं कम नुकसान सड़कों को हुए हैं। लोनिवि के अभी तक किए गए आकलन के अनुसार अस्थाई खंड साहिया के कार्यक्षेत्र की 58 और चकराता की 86 सड़कें बरसात में क्षतिग्रस्त हुई हैं। सड़कों के नुकसान के लिए कराए गए सर्वे में 30 अगस्त तक साहिया में करीब 10 करोड़ और चकराता में 8.16 करोड़ रुपये का नुकसान आपदा के कारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

अस्थाई खंड साहिया में जजरेड के अति संवेदनशील भूस्खलन जोन को छोड़कर लगभग 10 करोड़ का नुकसान विभाग को उठाना पड़ा है, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर विभाग को भेजी जा रही है। - रचना थपलियाल, अधिशासी अभियंता अस्थाई खंड साहिया



---

बरसात में क्षेत्र की अधिकतर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिनमें ग्रामीण मार्गों की संख्या काफी अधिक है। नुकसान की रिपोर्ट लोनिवि के उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। - प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता अस्थाई खंड चकराता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed