फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall rain uttarakhand weather awesome

उत्तराखंड: पहाड़ों पर मौसम हुआ सुहाना, बर्फबारी-बारिश से गिरा पारा और बढ़ गई ठंड

Fri, 20 Apr 2018 07:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल Updated Fri, 20 Apr 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
snowfall rain uttarakhand weather awesome
snowfall

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड राज्य के कई इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिली। बारिश और बर्फबारी की खबर के बाद देशभर से सैलानी यहां का रुख करने लगे। राजधानी देहरादून में शुक्रवार को पूरा दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। बादल और धूप में बीच आंख मिचौनी होती रही। शाम को दून में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम में शुक्रवार दोपहर बाद हल्की बारिश के साथ शुरू हुई बर्फबारी देर शाम तक जारी रही। खराब मौसम के कारण यात्रा तैयारियां और पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हैं। उधर, यमुनोत्री-गंगोत्री धाम में बर्फ की हल्की फुहारें पड़ी, जबकि ऊंची चोटियों पर जमकर हिमपात हुआ।
विज्ञापन


इससे धाम में ठंड हो गई है। शुक्रवार को गंगोत्री धाम में अधिकतम तापमान 10 डिग्री व न्यूनतम 0 डिग्री दर्ज की गई, जबकि उत्तरकाशी जिला मुख्यालय एवं घाटी वाले इलाकों में भी तापमान 10 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से तापमान में गिरावट

snowfall rain uttarakhand weather awesome
snowfall in uttarakhand
शुक्रवार को दोपहर बाद कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली, देवाल और गैरसैंण में हल्की बारिश हुई। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं बारिश हल्की बारिश सब्जी और फलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है।

दोपहर बाद चमोली जिले में मौसम ने करवट ले ली है। जिले के निचले इलाकों में जहां दोपहर बाद करीब आधे घंटे बारिश हुई।

वहीं बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर आंशिक बर्फृबारी हुई। मौसम के बदलने से चल रही हवाओं से जिले के तापमान में गिरावट आ गई है।
 

पौड़ी में बारिश, पर्यटक खुश

snowfall rain uttarakhand weather awesome
Rain
पौड़ी में मंडल मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार दोपहर बाद बारिश से ठंड बढ़ गई है। उधर, पर्यटकों ने मौसम का खूब लुत्फ उठाया।

मंडल मुख्यालय में शुक्रवार दोपहर बाद बारिश के बाद ठंड और तेज हो गई है। ऐसे में सुबह के समय लोग दफ्तरों एवं अन्य कामकाज के लिए गर्म कपड़ों के साथ घर से निकले। बारिश के बाद ठिठुरनभरे मौसम का पर्यटकों ने भी जमकर लुत्फ उठाया।

दिल्ली से आए राकेश व मोहित का कहना था कि दिल्ली में तेज गर्मी पड़ रही है। उन्हें मालूम नहीं था कि यहां इतनी ठंड होगी। ऐसे में अब उन्हें गर्म कपड़े खरीदने पड़ रहे हैं। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि पौड़ी का मौसम इसी तरह करवट बदलता रहता है। बारिश फसलों एवं पेयजल स्रोतों के लिए भी लाभदायक है। इससे पेयजल समस्या से कुछ हद तक निजात मिलेगी।
 

बारिश और ठंडी हवाओं के बीच मौसम हुआ सुहावना 

snowfall rain uttarakhand weather awesome
cloud
मौसम की बदली करवट के बीच शुक्रवार को पछवादून और जौनसार बावर के आसमान पर दिनभर बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश भी हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। 

चकराता समेत आसपास के इलाकों में पर्यटकों ने मौसम का भरपूर आनंद उठाया। चकराता का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूतनम आठ डिग्री रहा वहीं, विकासनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहा। सुबह लोग सोकर उठे तो आसमान में बादल छाए हुए थे। ठंडी हवाएं चल रही थी।

दिन चढ़ने के साथ ही कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हो गया। विकासनगर में भी दोपहर को करीब 12 बजे बूंदा-बांदी शुरू हो गई जो 12:30 बजे तक जारी रही। चकराता समेत ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम के कमोवेश यही हाल रहे। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। शाम होते-होते चकराता छावनी बाजार में पर्यटकों का हुजूम उमड़ने लगा। देर शाम तक बाजार में पर्यटकों की चहल-पहल बनी रही।        

मौसम की बदली रंगत के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। जिससे गेहूं, जौ, सेब, नाशपति, खुमानी को नुकसान का अनुमान है। सुबह के समय लोहारी, लोखंडी, कोटी, रजाणू, भरम आदि क्षेत्रों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि हुई। करीब 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि से खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। जिससे गेहूं की बालियां झड़ गई। सेब, नाशपाति, खुमानी में फ्लावरिंग को नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed