{"_id":"5e299bc48ebc3e4b2a05df6f","slug":"snowfall-on-uttarakhand-mountain-peaks-and-munsiyari","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: दोपहर बाद बदला मौसम, मुनस्यारी समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: दोपहर बाद बदला मौसम, मुनस्यारी समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
Thu, 23 Jan 2020 06:46 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी/नाचनी/पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी/नाचनी/पिथौरागढ़
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 23 Jan 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। हालांकि मैदानी इलाकों में हल्की धूप छाई रही, लेकिन पहाड़ में फिर बर्फबारी हुई। मुनस्यारी में दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ने से ऊंची चोटियों के साथ ही मुनस्यारी में भी बर्फबारी हुई। नाचनी क्षेत्र में बारिश के साथ हिमकण गिरे।
विज्ञापन
मुनस्यारी में दोपहर 12 बजे तक धूप खिली थी। मुनस्यारी और उसके आसपास के क्षेत्रों में अपराह्न तीन बजे बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में बादल घुमड़ने के बाद खलियाटॉप, कालामुनी, बलाती, पातलथौड़ काफी देर तक बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
मुनस्यारी कस्बे में भी हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी से एक बार फिर मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, नाचनी से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार चार बजे बाद बला, दाफा, बिर्थी, गिरगांव, बारापट्टा आदि ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बारिश के साथ हिमकण गिरे। आसमान में घने बादल छाए है। इन गांवों में भी दोपहर 12 बजे तक धूप खिली थी।
विज्ञापन