गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी से खुशनुमा हुआ मौसम, निचली घाटियों में बढ़ी ठिठुरन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी के साथ ही सर्दियों का आगाज हो गया है। सोमवार शाम को करीब आधा घंटे चली बर्फबारी के बाद धामों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, जबकि निचली घाटियों में भी ठिठुरन बढ़ गई है।
धामों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि धाम में सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे।
दोपहर करीब डेढ़ बजे यहां हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक चली बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर, गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल एवं सतेंद्र सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में शाम करीब चार बजे बर्फबारी शुरू हुई।
आधा घंटे चली बर्फबारी के दौरान धाम में करीब एक इंच बर्फ की चादर बिछ गई। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तीर्थ धामों व ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के साथ ही जिले में ठंड का आगाज हो गया है।