{"_id":"61d991e8f2e5071bd463de29","slug":"snowfall-in-uttarakhand-yamunotri-highway-closed-many-tourists-stuck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बर्फबारी से यमुनोत्री हाईवे बंद, पर्यटक फंसे, कई गांवों का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बर्फबारी से यमुनोत्री हाईवे बंद, पर्यटक फंसे, कई गांवों का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कटा
Sat, 08 Jan 2022 07:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 08 Jan 2022 07:03 PM IST
सार
बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे कई जगह बंद है। यमुनोत्री क्षेत्र में आठ से दस पर्यटकों के फंसे होने की भी सूचना है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के चारों ओर पहाड़ियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। शनिवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण ठंड बढ़ने के साथ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उधर, बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे कई जगह बंद है। यमुनोत्री क्षेत्र में आठ से दस पर्यटकों के फंसे होने की भी सूचना है।
विज्ञापन
बर्फबारी से रवाईं घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया
शनिवार को जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्र यमुनोत्री, गंगोत्री धाम सहित हर्षिल, मुखबा, झाला, धराली, सुक्कीटॉप, रैथल, बार्सू, चौरंगीखाल, जानकी चट्टी, खरसाली, केदारकांठा बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। बर्फबारी के चलते यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद होने के कारण यमुनोत्री धाम से लगे गीठ पट्टी के आधा दर्जन गांवों का तहसील मुख्यालय और राड़ी क्षेत्र में बर्फबारी से रवाईं घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: चकराता, धनोल्टी और मसूरी में हिमपात, अधिकतर इलाकों में मौसम खराब, शीतलहर का प्रकोप
विज्ञापन
यमुनोत्री क्षेत्र में आठ से दस पर्यटकों के फंसे होने की सूचना है। बारिश से यमुनोत्री हाईवे हनुमानचट्टी से आगे और जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मार्ग ओरक्षाबैंड से आगे बंद है, जिससे कई गांवों का बड़कोट तहसील मुख्यालय से और ओरक्षाबैंड, राडी क्षेत्र में बंद होने के कारण रर्वाइं घाटी के नौगांव, पुरोला, मोरी ब्लाक का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। एनएच के ईई राजेश पंत ने बताया कि लगातार बर्फबारी व बारिश के कारण हाईवे खोलने में दिक्कत आ रही है। मौके पर मशीनें, मजदूर, चूना आदि पहुंचा रखा है।
बर्फबारी के कारण ये मार्ग बंद
बर्फबारी के चलते गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से गंगोत्री तक बंद है। वहीं धरासू यमुनोत्री हाईवे राड़ीटॉप में, बड़कोट जानकीचट्टी यमुनोत्री हाईवे रानाचट्टी से फूलचट्टी तक, चिन्यालीसौड़ सुवाखोली मसूरी मोटर मार्ग सुवाखोली से मोरियाणा टॉप तक, उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग चौरंगीखाल क्षेत्र में बर्फबारी से बंद हैं। तहसील मोरी में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
बारिश से तीर्थनगरी के तापमान में आई गिरावट
पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी भागों में हो रही बारिश ने तीर्थनगरी ऋषिकेश का पारा लुढ़क गया है। इससे ठंडक बढ़ गई। ठिठुरन बढ़ने से लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। जरूरी कामकाजी लोग ही अपने घरों से बाहर निकले।
तीर्थनगरी में शनिवार सुबह से हो रही बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। इससे तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन और ऋषिकेश मुख्य बाजार में पर्यटकों और लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली।
गंगा घाट और तटों पर सन्नाटा पसरा रहा। ठंड को दूर भगाने के लिए सैलानी और पर्यटक चाय की चुस्कियां लेते हुए दिखाई दिए। दिनभर बारिश के चलते सुबह से लेकर शाम तक गंगा नदी में एक भी राफ्ट नहीं उतरी। ठंड के कारण पर्यटकों ने साहसिक खेलों से भी दूरी बनाए रखी।
तीर्थनगरी में शनिवार सुबह से हो रही बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। इससे तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन और ऋषिकेश मुख्य बाजार में पर्यटकों और लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली।
गंगा घाट और तटों पर सन्नाटा पसरा रहा। ठंड को दूर भगाने के लिए सैलानी और पर्यटक चाय की चुस्कियां लेते हुए दिखाई दिए। दिनभर बारिश के चलते सुबह से लेकर शाम तक गंगा नदी में एक भी राफ्ट नहीं उतरी। ठंड के कारण पर्यटकों ने साहसिक खेलों से भी दूरी बनाए रखी।