फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand weather update today: rain in dehradun, snowfall in hilly areas, cold incresed

Uttarakhand Weather: चकराता, धनोल्टी और मसूरी में हिमपात, अधिकतर इलाकों में मौसम खराब, शीतलहर का प्रकोप

Sat, 08 Jan 2022 07:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 08 Jan 2022 07:26 PM IST
सार

शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, अल्मोड़ा में बारिश का अनुमान है। सभी जिलों में 2500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती हैं।

विज्ञापन
uttarakhand weather update today: rain in dehradun, snowfall in hilly areas, cold incresed
मसूरी के लालटिब्बा में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की राजधानी  देहरादून में शनिवार तड़के से बारिश हो रही है। वहीं राज्य के अधिकतर इलाकों में भी सुबह से ही मौसम खराब है। वहीं चकराता, धनोल्टी और मसूरी के लालटिब्बा व बुरांश खंडा में भी बर्फबारी हुई है। जिससे यहां आए पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। पर्यटक काफी दिनों से यहां बर्फबारी की आस लगाए हुए थे। 

विज्ञापन


बर्फबारी से लकदक हुईं चकराता की पहाड़ियां 
शनिवार की सुबह बदले मौसम से चकराता व आसपास के इलाकों में हुए हिमपात से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक गया है। उधर, लोखंडी में भारी बर्फबारी के बाद रास्तों से लेकर घर-मकान, पेड़-पौधे लकदक हो गए हैं। बर्फबारी देखने के लिए क्षेत्र में पर्यटकों की भारी भीड़ जुट रही है। 
विज्ञापन


चकराता के मौसम ने शनिवार की सुबह एक बार फिर से करवट बदली। पूरे इलाके में हुई झमाझम बारिश के बाद चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। बर्फबारी से क्षेत्र के लोखंडी, लोहारी, कनासर, देव वन, जाडी, चुरानी, डांडा, नगाहडांडा, छोली डांडा आदि गांवों समेत आसपास के इलाकों में रास्तों से लेकर पेड़ पौधे व पहाड़ियां बर्फ से ढक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: बर्फबारी के बाद सामने आई खूबसूरत तस्वीरें, सफेद चादर से ढके ये नजारे मोह लेंगे आपका मन 

बर्फबारी की खबर मिलते ही पर्यटक चकराता क्षेत्र में पहुंचने शुरू हो गए हैं। पर्यटकों की जुट रही भीड़ से क्षेत्र का व्यापारी वर्ग भी खासा उत्साहित है। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण पर्यटन सीजन में व्यापारियों को काफी नुकसान पहुंचा था। स्थानीय निवासी बलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह और प्रीतम सिंह का कहना है कि दो साल बाद इस प्रकार की रौनक क्षेत्र में दिखाई दे रही है। उनका कहना है यदि इसी प्रकार से मौसम बना रहा तो आने वाले एक दो दिनों तक बर्फबारी का क्रम जारी रह सकता है।

चारधाम सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात
शनिवार को केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारधामों में जमकर बर्फबारी हुई है। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की भी सूचना है। जिस वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। यमुनोत्री घाटी में मौसम खराब है, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। चमोली जनपद में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। औली में बर्फबारी के बावजूद पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पर्यटक बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

यमुनोत्री हाईवे पर राडी क्षेत्र में बर्फबारी से मार्ग बंद

यमुनोत्री हाईवे उत्तरकाशी को जोड़ने वाले राडी क्षेत्र में बर्फबारी से मार्ग बंद हो गया है। एनएच की मशीनें बर्फ हटाने में जुट गई हैं। भारी बारिश के कारण कोटद्वार के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। घरों में पानी घुसने से लोग परेशान हो गए हैं।कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे के बीच भूस्खलन वाले जोन में बारिश के कारण परेशानियां बड़ गई हैं।
 
उत्तरकाशी जिले के मोरी व पुरोला ब्लॉक के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। गोविन्द पशु विहार क्षेत्र के के 42 गांव बर्फ की सफेद चादर में कैद हो गए हैं। हरकीदून घाटी के ओसला, पवाणी, ढाटमीर, गंगाड़, तालुका, सेवा, सट्टा, बरी आदि गांव का बर्फबारी के कारण तहसील मुख्यालय मोरी से संपर्क कट गया है। सांकरी, नैटवाड़, जरमोला, केदार कांठा, देवजानी व पुरोला ब्लॉक के धड़ोल्ली, शिकारू, कमलेश्वर महादेव आदि क्षेत्रों में जमकर हिमपात हो रहा है। जनवरी प्रथम सप्ताह में हो रही यह बर्फबारी सेव की फसल के लिए वरदान मानी जा रही है।

धनोल्टी में सीजन की दूसरी बर्फबारी
टिहरी जिले के प्रसिद्व पर्यटक स्थल धनोल्टी, काणाताल और सुरकंडा क्षेत्र में शनिवार सुबह को इस सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है। सुबह 10 बजे से धनोल्टी क्षेत्र में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। हालांकि बर्फबारी देखने के लिए कम ही संख्या में पर्यटक धनोल्टी और आसपास के क्षेत्रों में पहुंच पाए हैं। बर्फबारी के साथ ही धनोल्टी क्षेत्र में सुबह से लागातार बारिश का सिलसिला जारी है। चंबा-मसूरी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से हो रही है। चंबा-मसूरी मार्ग बर्फबारी से काणाताल और कद्दूखाल में यातायात के लिए बंद हो गया है। सड़क से बर्फ हटाने के लिए दो जेसीबी लगाई गई हैं।

औली में पर्यटकों ने लिया बर्फबारी का मजा 
बर्फबारी के बीच शनिवार को पर्यटक औली पहुंचे। पर्यटकों ने यहां बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। पर्यटक जोशीमठ-औली रोपवे के साथ ही सड़क मार्ग से औली पहुंचे। बर्फबारी में पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट का भी आनंद लिया। औली में करीब दो फीट तक बर्फ जम गई है। औली स्लोप के साथ ही दस नंबर टावर और कृत्रिम झील के किनारे पर्यटकों ने बर्फबारी का मजा लिया। बर्फबारी के बीच पर्यटक औली में स्कीइंग का लुत्फ भी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed