फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in uttarakhand cold increases

हिमपात के बाद पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना, ठंड बढ़ी, केदारनाथ में 40 मिनट हुई बर्फबारी

Sat, 09 Nov 2019 09:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Nov 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand cold increases
बर्फ से ढकी बदरीनाथ धाम की चोटियां - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार को हुई बर्फबारी से राज्य में ठंड बढ़ गई है। चारधाम की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। गुरुवार को मौसम के अचानक करवट बदलने के बाद शुक्रवार सुबह राज्य के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में चटख धूप खिली रही। 

विज्ञापन


राजधानी देहरादून में मौसम साफ है। चमोली जिले में भी मौसम सामान्य है और यहां धूप खिली है। बर्फबारी से बदरीनाथ धाम के सौंदर्य में निखार आ गया है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से चटख धूप खिली है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में मौसम साफ है। घनसाली क्षेत्र में बादल छाए हैं। केदारनाथ से रुद्रप्रयाग तक धूप खिली हुई है। श्रीनगर में हल्की धूप खिली है।
विज्ञापन


 

केदारनाथ में 40 मिनट हुई बर्फबारी

केदारनाथ में शुक्रवार को दोपहर बाद कुछ देर हल्की बर्फबारी हुई, जिससे मंदिर परिसर व केदारपुरी ने पुन: सफेद चादर ओढ़ ली है। वासुकीताल व चोराबाड़ी क्षेत्र में देर शाम तक बर्फबारी होती रही। शुक्रवार को केदारनाथ में सुबह से मौसम साफ था।

इस दौरान चटक धूप खिली रही, जिस कारण यहां जमा बर्फ तेजी से पिघलने लगी, लेकिन दोपहर बाद तीन बजे से यहां मौसम ने करवट बदल ली और कुछ ही देर में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई, जो करीब 40 मिनट तक रही। इसके बाद भी यहां घने बादल छाए रहे।

वुड स्टोन के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि धाम में मौसम खराब होने के कारण बीते एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही तापमान में दोपहर बाद से गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि धाम में अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस पांच डिग्री रहा। ब्यूरो

मौसम ने गुरुवार को अचानक करवट बदल

राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम ने गुरुवार को अचानक करवट बदल ली। सुबह से हल्का कोहरा और बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक रही। देर शाम बारिश शुरू हुई तो पारा गिर गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड जोर पकडे़गी।

दूसरी ओर चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम के बदले मिजाज से सावधान रहने की जरूरत है। दून अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केसी पंत ने बताया कि इस मौसम में एहतियात बरतें। सुबह शाम गर्म कपड़े पहनने के साथ ही बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल न चलाएं। वरना ठंड लग सकती है। सिरदर्द भी हो सकता है। ठंड से पेट दर्द से भी जूझना पड़ सकता है। बुजुर्गों और बच्चों की खास देखभाल की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed