फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snowfall in mountains and rain in lower areas increased

पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड, हिमाचल में आज येलो और कल ऑरेंज अलर्ट 

Mon, 23 Mar 2020 02:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून/शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Mar 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in mountains and rain in lower areas increased
कोकसर, हिमाचल में बर्फबारी के बाद.... - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड व हिमाचल के बदरीनाथ धाम, केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब, रोहतांग दर्रा, लाहौल, किन्नौर सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को बर्फबारी व निचले इलाकों में हुई बारिश से ठंड फिर शुरू हो गई है। हिमाचल में सोमवार को येलो व मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


 उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बारिश के चलते ऑल वेदर रोड निर्माण वाले हिस्सों में हाईवे बदहाल हो गया है। वहीं, मलबा आने से बंद पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे पांचवें दिन रविवार को खुल गया। पिथौरागढ़ की लाइफ लाइन माने जाने वाले इस हाईवे पर रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे वाहनों का संचालन शुरू हुआ। 
विज्ञापन


इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। पांच दिनों से हाईवे बंद होने से राशन, सब्जी सहित अन्य सामान ला रहे दर्जनों ट्रकों के साथ ही डीजल और पेट्रोल के टैंकर मार्ग में फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हिमाचल प्रदेश में विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे समेत लाहौल और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में कुल्लू, मनाली और रिकांगपिओ में बारिश से पारा गिर गया है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार को प्रदेश भर में येलो जबकि मंगलवार को मैदानों में येलो और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश भर में 28 मार्च तक मौसम खराब बना रहेगा।

शहर न्यूनतम तापमान
केलांग -1.4
मनाली 3.6
शिमला 5.9
उत्तरकाशी  8.0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed