फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall in kedarnath.

केदारनाथ में लगातार गिर रही बर्फ की फुंआरे

Mon, 06 Apr 2015 10:46 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Mon, 06 Apr 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
snowfall in kedarnath.

अप्रैल में बदला हुआ मौसम ठंड का अहसास करा रहा है। मौसम के इस बदलाव से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी जारी है।

विज्ञापन


रविवार को केदारनाथ में सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा काफी ठीक था। लेकिन दोपहर बाद यहां रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई थी।

मौसम खराब होने से शाम से धाम में बीएसएनएल संचार सेवा की कनेक्टिविटी भी बाधित हो गई थी। धाम में सुबह के समय तापमान 2 डिग्री था, जो दोपहर 12 बजे 10 डिग्री तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग में भी रविवार को दोपहर बाद बादलों की तेज गर्जना के साथ जिले में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। लगातार खराब चल रहे मौसम के कारण गांवों में खेतों में पक रही गेहूं की फसल पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह से आसमान साफ होने के कारण चटक धूप खिली रही, जिससे लोगों को काफी राहत भी मिली। भले ही इस दौरान आसमान में छिटपुट बादल भी थे। लेकिन दोपहर 2 बजे के बाद अचानक घिरे काले बादलों ने बरसना शुरू कर दिया।

इस दौरान शीत हवाओं को प्रकोप भी अन्य दिनों की अपेक्षा तेज रहा। लगातार पांचवे दिन मौसम के खराब होने से अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ तहसील के ऊंचाई वाले गांवों में खेतों में पक रही गेहूं की फसल भी असर पड़ रहा है। बर्फबारी और बीते दिनों हुई बारिश से पहले ही फसल 80 प्रतिशत से अधिक चौपट हो चुकी है।

बर्फ से मोबाइल फोन टावरों को क्षति

snowfall in kedarnath.

इस बार धामों में हुई भारी बर्फबारी और हिमस्खलन ने बीएसएनएल (भारतीय दूरसंचार निगम लि.) को काफी नुकसान पहुंचाया है। केदारनाथ पैदल मार्ग के मुख्य पड़ाव लिनचोली में मोबाइल फोन टावर पूरी तरह से बर्फ में दब गया है।

जबकि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ से आगे जेपी बैराज में टावर क्षतिग्रस्त हो गया है। नतीजतन इन स्थानों में मोबाइल कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए बीएसएनएल को थोड़ा वक्त लगेगा।

यहां बता दें कि इस बार धामों में भारी बर्फबारी हो रही है। इसका नुकसान यात्रा से जुड़े विभागों को झेलना पड़ रहा है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल द्वारा लिनचोली में गत वर्ष रेडियो लिंक पर आधारित टावर स्थापित किया गया था।

टावर के काम करने से रुद्रा प्वाइंट से भीमबली तक मोबाइल फोन काम करने लगे थे, लेकिन शीतकाल में हुई बर्फबारी से मोबाइल फोन टावर और अन्य उपकरण दब गए।

वहीं बदरीनाथ एनएच में जेपी बैराज में लगाए गए मोबाइल फोन टावर के उपकरण रखने के लिए बनाया गया टिन शेड हिमस्खलन से ध्वस्त हो गया है। इस टावर से लामबगड़ से हनुमान चट्टी के मध्य बीएसएनएल का मोबाइल फोन नेटवर्क काम करता है।

दोनों स्थानों का संबंधित एसडीई (उप मंडलीय अभियंता) निरीक्षण कर आ गए हैं। बर्फ में दबे होने की वजह से अभी नुकसान का पता नहीं चल पा रहा है। बर्फ के गलने या हटाने पर क्षति का पता चल सकेगा, लेकिन इन स्थानों पर जल्द से जल्द संचार सेवा बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
- एमपी गुप्ता, महाप्रबंधक, बीएसएनएल श्रीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed