{"_id":"5be5ad47bdec22693c103da5","slug":"snowfall-in-badrinath-hemkund-sahib-and-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की वादियों में हुई बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की वादियों में हुई बर्फबारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 09 Nov 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब की पहाड़ियों और जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को शाम चार बजे के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों से बारिश और बर्फबारी हुई। गोपेश्वर में करीब दस मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब में भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात, नाचनी में बारिश
पिथौरागढ़ जिले में उच्च हिमालय की हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली की चोटियों पर हिमपात हुआ। इससे व्यास और दारमा घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इधर, नाचनी में अपराह्न चार बजे से झमाझम बारिश हुई। जिला मुख्यालय में मौसम सामान्य रहा। दिन भर तेज धूप खिली रही।
विज्ञापन