{"_id":"5ac58c7b4f1c1ba9618b57d2","slug":"snowfall-in-april-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से अचानक लौटी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से अचानक लौटी ठंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Apr 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि उत्तराखंड में अप्रैल के महीने में अचानक ठंड लौट आई है। जी, हां दो दिन से हो रही बर्फबारी और बारिश से ऐसा संभव हुआ है।
विज्ञापन
चमोली जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दूसरे दिन भी दोपहर बाद बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में दिनभर मौसम खराब रहा।
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव से अचानक ठंड लौट आई है। जोशीमठ, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग, पीपलकोटी क्षेत्र में भी दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से जोशीमठ और गोपेश्वर में ठंडी हवाएं चलती रही।
विज्ञापन
हिमपात, ओलावृष्टि और बारिश ने बदला मौसत
hailstorm
कुमाऊं के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार को हिमपात जबकि अंधड़ के साथ निचले इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश हुई। ओलावृष्टि से कई जगह फसलों को भारी नुकसान हुआ।
कुमाऊं के चारों पर्वतीय जिलों में दोपहर के समय अचानक मौसम बदल गया। अंधड़ के बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई है। पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, मुनस्यारी, धारचूला समेत जिले भर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।
ओलावृष्टि से मुनस्यारी, बेड़ीनाग, अस्कोट बागेश्वर जिले की कपकोट और कांडा तहसील के गांवों में गेहूं, जौ और मसूर की फसल को नुकसान हुआ है। अल्मोड़ा और चंपावत जिले के कई क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई। सवोवर नगरी नैनीताल दिनभर बदली छाए रहने के बाद शहर में शाम साढ़े चार बजे बाध 20 मिनट पानी बरसा। इधर, बारिश से जंगलों की आग बुझने से वन विभाग ने राहत की सांस ली।