फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snowfall creates problem at mussoorie

मसूरी जाने वाले कृपया ध्यान दें....

Mon, 20 Jan 2014 12:59 PM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Mon, 20 Jan 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
snowfall creates problem at mussoorie

कई सालों बाद पहाड़ों की रानी में शनिवार को जमकर बर्फबारी हुई तो परेशानियां भी साथ चली आईं।

विज्ञापन


पढ़ें, बर्फ से लद गईं उत्तराखंड की वादियां

लगभग सभी जरूरी सेवाएं ठप होने की वजह से लोगों को तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं। वहीं बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए आने वाले पर्यटकों को भी तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पर्यटकों ने किया घंटों इंतजार
भारी हिमपात के कारण मसूरी और धनोल्टी का संपर्क दो दिन से अन्य जगहों से कटा है। बर्फबारी के 48 घंटे बाद भी बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। रविवार सुबह बर्फबारी देखने पहुंचे पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में ही मिलेगी डीयू जैसी एजूकेशन

पुलिस प्रशासन ने दोपहर बाद उन्हें गज्जी बैंड से मसूरी की ओर बढ़ने की इजाजत दी। बर्फबारी के बाद होटल कारोबारियों और व्यापारियों को उम्मीद थी कि सैलानी आएंगे तो अच्छा व्यापार होगा। मगर मसूरी आने पर रोक लगने से उनकी उम्मीद को झटका लगा।

जैसे-तैसे दोपहर बाद सैलानी मसूरी पहुंचे। पहाड़ों की रानी में दो दिन से जरूरी सेवाएं ठप हैं। बिजली के साथ पानी की सप्लाई भी बंद है। निजी कंपनियों की मोबाइल सेवाएं बंद हैं। दूध और रोजमर्रा के सामान नहीं पहुंच रहे।

पढ़ें, इस हिमपात ने पर्यटन को दी गर्माहट

राशन और रसोई गैस की दिक्कत होने लगी है। रविवार को आईटीबीपी, पुलिस और नगरपालिका परिषद ने यातायात सुचारू कराने के लिए रास्तों से बर्फ हटवाई। इसकी कमान डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने संभाली।
 
कई जगह हादसे और नुकसान भी
बर्फबारी के कारण मसूरी के मुख्य पर्यटक स्थल कंपनी गार्डन स्थित फूड कोर्ट की छत ढह गई। बालाहिसार में लक्ष्मी अपार्टमेंट की छत गिर गई। यातायात पुलिस के जवान दिनेश कुमार का फिसलने से हाथ टूट गया।

इसी तरह मैसानिक लाज में एक महिला फिसल गई। उसका पैर टूट गया। प्राइवेट गाड़ी से उन्हें दून भेजा गया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया। उधर, दूसरे दिन भी मसूरी का उत्तरकाशी और टिहरी जिले से यातायात संपर्क कटा रहा।


बिजली पर भारी गुजरी बर्फबारी

शुक्रवार और शनिवार को हुए भारी हिमपात से प्रदेश भर में बड़े पैमाने पर बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया है।

पढ़ें, भारी बर्फबारी ने तोड़े यह रिकॉर्ड...

प्रदेश के शहरी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति तो रविवार शाम तक बहाल कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी लाइनें टूटी पड़ी है। इससे लाखों लोग परेशानी झेल रहे हैं।

तमाम मार्ग बाधित होने के कारण उपकरण पहुंचाना भी मुश्किल हो रहा है। ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक एसएस यादव ने प्रदेश के सभी अधिशासी अभियंताओं को अपने क्षेत्रों की जानकारी मुख्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

ऊर्जा निगम के प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि अगले दो दिनों में सभी जिलों से जानकारी आने की उम्मीद है। इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी, लेकिन काफी क्षति होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed