फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snowfall and rain alert in uttarakhand for these days

उत्तराखंड: नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत, इस दिन फिर होगी बारिश और बर्फबारी

Mon, 28 Jan 2019 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 28 Jan 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
Snowfall and rain alert in uttarakhand for these days
snowfall

पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी ठंड से निजात नहीं मिलेगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 जनवरी से मौसम में बदलाव आएगा। 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और हिमपात की संभावना है।  

विज्ञापन


उधर, हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नंदादेवी, छिपलाकेदार की चोटियों पर लगातार हिमपात जारी है। नगर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ देर तक बर्फ के फाहे गिरे। बाद में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। भारी हिमपात से बंद थल-मुनस्यारी मार्ग अभी तक सुचारु नहीं हो पाया है। लोनिवि की टीम सड़क पर जमा बर्फ को हटाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 

रातापानी से मुनस्यारी के बीच 20 किमी तक बर्फ हटाकर सड़क खोल दी है। यदि मौसम ने साथ दिया तो सोमवार से इस मार्ग पर यातायात सुचारु होने की उम्मीद है। क्षेत्र में हुई बर्फबारी के चलते सीमांत के 12 गांवों में छह दिन से बिजली गुल है। वहीं बागेश्वर जिले के मल्ला और विचल्ला दानपुर के कई गांवों की बिजली गुल है। दो दिन पहले हुई बर्फबारी से बंद  कर्मी-विनायक, रिखाड़ी-बाछम-बदियाकोट और शामा-लीती-गोगिना सड़कें रविवार को भी नहीं खुल सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ी ठिठुरन

पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानों में ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार को दिनभर सर्द हवाओं के बीच कंपकंपी छुड़ाने वाली ठंड रही। मौसम विभाग ने आगामी कई दिनों तक प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा, पाला और ठंड का अनुमान जताया है।


राजधानी में रविवार सुबह ल्की धूप खिली। इसके बाद हल्के बादल छा गए। सर्द हवाओं की वजह से तापमान लुढ़क गया। सुबह का तापमान करीब 20 डिग्री था, वहीं शाम तक तापमान 15 डिग्री पहुंच गया। ठंड की वजह से बाजारों में भीड़ कम नजर आई और शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे गिरकर 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे गिरकर 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
 

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने अनुमान जताया कि आने वाले कई दिनों तक ठिठुरन बढ़ेगी। तापमान में और गिरावट आ सकती है। सोमवार को गढ़वाल मंडल को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों विशेषकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में सुबह घना कोहरा छा सकता है। राजधानी में सोमवार को आंशिक बादल आ सकते हैं। सुबह के वक्त हल्का कुहासा छा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed