फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snowfall and rain alert in uttarakhand

उत्तराखंड में फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी से मौसम में बढ़ेगी ठंडक

Fri, 05 Oct 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Oct 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
Snowfall and rain alert in uttarakhand
केदारनाथ में बर्फबारी - फोटो : file photo

केदारनाथ धाम में बृहस्पतिवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। पूरे दिन धाम में मौसम का मिजाज बदलता रहा। ऊंचाई वाली पहाड़ियों में दिनभर रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ धाम में मौसम ठंडा हो गया है। सुबह और शाम बर्फीली हवाएं चल रही है। हेमकुंड साहिब में भी ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन


केदारनाथ धाम में बृहस्पतिवार तड़के से आसमान साफ था। प्रात: 9.30 बजे के बाद आसमान में घने बादल छा गए और बर्फबारी होने लगी। बर्फ की फुहारें मंदिर क्षेत्र की तरफ हल्की और बायोमेट्रिक से रुद्रा प्वाइंट तक काफी तेज रही। प्रात: 10.42 से पूर्वाह्न 11.06 बजे तक केदारपुरी में मध्यम बर्फबारी हुई, जो गिरते ही पिघल गई। 
विज्ञापन


जबकि भैरवनाथ मंदिर क्षेत्र, दुग्ध गंगा, चोराबाड़ी ताल सहित हिमालय क्षेत्र में शाम तक भी रुक-रुककर बर्फ गिरती रही। मौसम के इस मिजाज से केदारनाथ क्षेत्र सहित पड़ावों पर ठंड बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के भी आसार

धाम में मौजूद चौकी प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। उन्होंने बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से गर्म कपड़ों के साथ आने को कहा है। 

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज भी आसमान साफ रहेगा। हालांकि दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में हल्की बारिश और बर्फ गिरने का अनुमान है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed