चोटियों पर फिर से गिरी बर्फ, सर्द हवाओं से कांपा उत्तराखंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पहाड़ों पर भारी बर्फबारी के बाद चल रही सर्द हवाओं के चलते प्रदेश में तेजी से ठिठुरन बढ़ी है। चमोली जिले में बृहस्पतिवार को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। शाम होते ही निचले क्षेत्रों में सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, घांघरिया, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली, गौरसों बुग्याल, चोपता, नंदा घुंघटी में बर्फबारी हुई। निजमुला घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी होने से ग्रामीणों के सामने आवाजाही और पेयजल का संकट गहरा गया है।
वहीं, जोशीमठ में निचले क्षेत्रों में बर्फबारी न होने से सेब काश्तकारों में मायूसी है। औली में अच्छी बर्फबारी हुई है लेकिन परसारी और सुनील गांव में कम बर्फबारी हुई है जो सेब की फसल के लिए पर्याप्त नहीं है। बर्फबारी से गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ, जोशीमठ-औली के साथ ही बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद पड़ा है।
केदारनाथ में ढाई फीट से अधिक बर्फ
उधर, केदारनाथ धाम में एक सप्ताह में दो बार बर्फबारी हो चुकी है। यहां ढाई फीट से अधिक बर्फ है। रामबाड़ा से लिनचोली और रुद्रा प्वाइंट तक पैदल रास्ता बर्फ से ढक चुका है।
बृहस्पतिवार को दोपहर तक यहां मौसम सुहावना रहा और चटक धूप खिली रही, लेकिन इसके बाद यहां घने बादल और कोहरा छाने से ठंड बढ़ने लगी।
निम के प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले 10 दिन से धाम में दिन का तापमान 4 से 8 डिग्री के बीच पहुंच रहा है, लेकिन शाम 6 बजे से तड़के 6 बजे तक पारा माइनस में होने से खासी दिक्कत हो रही है। बीते बुधवार रात्रि को यहां पारा माइनस 13 डिग्री था।