फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   snow storm in pithoragarh ralam village.

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बर्फीला तूफान, मची तबाही

Mon, 11 Jan 2016 01:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Updated Mon, 11 Jan 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
snow storm in pithoragarh ralam village.

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्र के सबसे दूरस्थ गांव रालम में तीन दिन पहले आए बर्फीले तूफान ने तबाही मचा दी। दूरस्थ गांव होने के कारण सूचना देर से मिली।

विज्ञापन


उच्च हिमालयी क्षेत्र के सबसे दूरस्थ गांव रालम में आठ जनवरी को आए बर्फीले तूफान से 40 घरों की छतें उड़ गईं और दीवारें भी टूट गईं।

2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रालम गांव में 100 परिवार रहते हैं, सर्दियां शुरू होने से पहले ही ये परिवार निचले स्थानों पर चले जाते हैं। इसलिए नुकसान कम हुआ। दो वर्ष पूर्व भी इस गांव में बर्फीले तूफान से भारी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन


रालम के प्रधान लक्ष्मण सिंह दरियाल ने बताया कि बर्फीले तूफान से गांव के 40 मकानों की छतें उड़ गई हैं और दीवारें टूट गई हैं। श्री दरियाल ने बताया कि उन्होंने बर्फीले तूफान से हुए नुकसान की जानकारी उपजिलाधिकारी को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुटाई जा रही है नुकसान की जानकारी

snow storm in pithoragarh ralam village.

एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि जल्द ही राजस्व विभाग की टीम रालम गांव भेजी जाएगी और नुकसान का आकलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रालम गांव से ज्यादातर लोग इस समय माइग्रेशन पर गए हुए हैं।

दो चार लोग मकानों की देखरेख के लिए गांव में रहते हैं। विधायक प्रतिनिधि हीरा सिंह चिराल ने बताया कि रालम गांव में बर्फीले तूफान से हुए नुकसान की जानकारी एकत्र की जा रही है। बाद में इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।

कैसे आता है बर्फीला तूफान

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात के दौरान तेज हवाएं चलती हैं। तेज हवा के साथ बर्फ गिरने लगे तो इसे बर्फीला तूफान कहते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसी घटनाएं शीतकाल में अक्सर होती रहती हैं। मौसम विभाग के उप महानिदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने बताया कि बर्फीले तूफान की गति 100 किमी प्रतिघंटा से भी ज्यादा होती है।

एक डिग्री रहा मुनस्यारी का तापमान

snow storm in pithoragarh ralam village.

पिथौरागढ़/मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बीते दिनों हुए हिमपात के कारण पूरा जिला इस समय जबर्दस्त शीतलहर की चपेट में है। मुनस्यारी में रविवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को यह माइनस 2 डिग्री था। जिला मुख्यालय में भी न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार आया है। यह आज 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार अभी हल्के और मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा। रात के समय पाला गिरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed