फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snow fountains in Mussoorie, queen of hills, increased cold, enthusiasm among tourists

पहाङो की रानी मसूरी में पङे बर्फ के फव्वारे, बढी ठंड, पर्यटकों में उत्साह

Mon, 27 Dec 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Snow fountains in Mussoorie, queen of hills, increased cold, enthusiasm among tourists
ठंड में पहाड़ों की रानी मसूरी की सैर करने पहुंचे पर्यटकों के लिए रविवार की शाम उस वक्त यादगार बन गई तब उन्होंने एकाएक बर्फ की फुहारें देखीं। पहले पहले उन्हें यह बारिश की बौछारें लगीं लेकिन कपड़ों पर चमकते बर्फ के मोती देख वे उछलने लगे। हालांकि कुछ ही देर में बर्फबारी बंद हो गई जिससे लोग मायूस हुए लेकिन सोमवार को अच्छी बर्फबारी की उम्मीद में उन्होंने अपना घूमने का शेड्यूल बनाने लगे।
विज्ञापन

शहर में तेज ठंडी हवा के बाद अचानक आसमान हुई बेहद हल्की बर्फबारी के बाद शहर में शीतलहर शुरू हो गई। लोग अलाव तलाशने लगे। मालरोड पर टहलने निकली पर्यटकों की भीड़ कॉफी की दुकानों में सिमटने लगी। दिल्ली से आए पर्यटक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि उनको उम्मीद थी की शहर में बर्फ पड़ेगी लेकिन हल्की हवा में ही बर्फ की फुहारें देखने को मिलीं। उनको उम्मीद है कि सोमवार को शहर में बर्फबारी होगी। वहीं स्थानीय लोग भी बर्फबारी को लेकर उत्साहित नजर आए। स्थानीय व्यवसायी अरविंद सेमवाल ने कहा कि शहर में बर्फबारी होने के बाद पर्यटन व्यवसाय को लाभ मिलेगा। साथ ही शहर के पानी के जल स्रोत भी रिचार्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed