फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Snow all around, closed all the way to reach baffles

चारों तरफ बर्फ, चकराता पहुंचने के सभी रास्ते बंद

Fri, 10 Jan 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Snow all around, closed all the way to reach baffles
बर्फबारी के बाद नागथात क्षेत्र में कुछ यूं दिखा बर्फबारी का नजारा। - फोटो : VIKAS NAGAR
जौनसार की ऊंची चोटियों पर हुई भारी बर्फबारी के चलते छावनी बाजार चकराता को जाने वाले सभी मार्ग बाधित हो गए हैं। जिससे पर्यटक बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए चकराता की हसीन वादियों का दीदार नहीं कर पाए। चकराता में सैर सपाटे के लिए जाने वाले सैलानियों को पुलिस प्रशासन ने कालसी और साहिया के पास ही रोक लिया। उम्मीद है कि शुक्रवार तक सड़क पर यातायात पूर्ण रूप से बहाल कर दिया जाएगा। वहीं चकराता-मसूरी और चकराता-त्यूनी संपर्क मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन

तीन दिन तक लगातार जारी बर्फबारी और बारिश के बीच इस साल जौनसार बावर की ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात हुआ। कई स्थानों पर 40 साल के रिकॉर्ड भी टूट गए। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर क्वानू के पास तक बर्फ की मोटी चादर जम गई। जिसके चलते कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। इसके साथ ही अंदरुनी संपर्क मार्ग कहे जाने वाले बन्द लाखामण्डल-पुरोड़ी-रावना-डामटा, कालसी बैराटखाई, चकराता-खारसी, चकराता-देवबन, लोहारी-लोखंडी, चकराता-लांगापोखरी, पुरोड़ी-टुंगरा-रिखाड़, चकराता-मोहना, बिरमौ, हयो-टगरी सम्पर्क मार्ग भी जगह-जगह बर्फ जमा होने के कारण बंद पड़े हुए हैं
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद उठाया गुनगुनी धूप का आनंद
चकराता। तीन दिनों तक लगातार बारिश और बर्फबारी के बाद बृहस्पवितार को मौसम साफ होने पर क्षेत्रीय लोगों ने राहत की सांस ली। दिनभर लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। हालांकि शाम चार बजते ही ठंडी हवाओं ठंड की एहसास कराया। जिस कारण लोग शाम ढलने से पहले ही घरों में दुबक गए और अलाव व हीटर का सराया लिया। न्यूनतम तापमान के माइनस में पहुंचने से सुबह चकराता बाजार में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। लोगों को टंकियों में स्टोर कर रखे पानी को पिघलाकर इस्तेमाल में लेना पड़ा। बृहस्पवितार को चकराता का अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूतनम -05 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। विकासनगर में भी दिनभर चटक धूप खिली रही। विकासनगर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed