फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sneh's batsmen could not show their magic, bowlers also disappointed

Dehradun News: स्नेह के बल्लेबाज नहीं दिखा पाए कमाल, गेंदबाजों ने भी किया निराश

Mon, 07 Apr 2025 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Sneh's batsmen could not show their magic, bowlers also disappointed
सीनियर चैलेंजर्स मल्टी डे वुमेन क्रिकेट ट्रॉफी में रविवार से पांचवें व छठे मुकाबले की शुरूआत हुई। पहला मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टीम ए और टीम डी के बीच खेला गया। टीम डी ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन भारतीय महिला क्रिकेटर व टीम कप्तान स्नेह राणा के बल्लेबाज कोई खास असर नहीं दिखा पाए। नतीजन 50.3 ओवर में टीम 201 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


टीम डी के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करने आई भारतीय महिला क्रिकेटर जी तृषा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। जबकि नंदिनी कश्यप भी पांच रन के निजी स्कोर पर चलती बनी। इसके बाद क्रिज पर आई जिंसी जॉर्ज भी 13 और धारा गुर्जर 23 रन बना आउट हो गई। राघवी बिष्ट और अमनजोत कौर भी 26-26 रन के निजी स्कोर पवेलियन लौट गई। टीम के लिए सबसे ज्यादा काशवी गौतम ने सबसे अधिक 37 रन बनाए। उधर टीम ए के लिए मीनू मणि ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। जबकि सायाली तीन विकेट लेने में कामयाब रहीं। प्रिया मिश्रा ने दो और तनुजा ने एक विकेट लिया। दिन का खेल खत्म होने से पहले टीम एक ने बल्लेबाजी शुरू की तो ओपनर बल्लेबाज एस शुभा तीन रन पर आउट हो गई। लेकिन डी वृंदा ने दूसरे छोर से पारी को संभाले रखा और 110 गेंदों में शानदार 72 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही टीम ने 41 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए।
विज्ञापन






Iहरलीन बी दयोल का भी नहीं चला बल्ला
I



छठा मैच पुरकुल स्थित निजी क्रिकेट स्टेडियम में टीम बी और टीम सी के बीच खेला गया। टीम बी ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शुरूआत में प्रतिका ने टीम को अच्छी शुरूआत तो दिलाई लेकिन 38 रनों के निजी स्कोर पर वह आउट हुई तो टीम लड़खड़ा गई। इसके बाद आयुषी सोनी ने पारी को संभाला और 34 रनों का योगदान दिया। टीम की कप्तान हरलीन बी दयोल भी कोई खास असर नहीं दिखा पाई और 19 रनों पर चलती बनीं। इसके साथ ही टीम ने 68.5 ओवर में 210 रन का स्कोर बनाया। टीम सी के लिए एस दिव्यदर्शिनी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए। जबकि राजेश्वरी तीन और साइमा एक विकेट लेने में कामयाब रहीं। दिन का कुछ देर का समय रहने पर टीम सी ने बल्लेबाजी शुरू की 31 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज रिया चौधरी के 18 शेफाली के तीन रन पर आउट होने के बाद टी सरकार ने पारी को संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 42 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed