{"_id":"5d398c748ebc3e6c961a0be4","slug":"snake-bite-to-four-years-old-girl-death-in-hospital-joshimath","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को सांप ने डसा, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के आंगन में खेल रही चार साल की बच्ची को सांप ने डसा, अस्पताल में तोड़ा दम
Fri, 26 Jul 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Jul 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
सांप के काटने से बच्ची की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के सलूड गांव में सांप के काटने से एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची को अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
गुरुवार को मानवी(4) पुत्री गौरव सिंह कुंवर अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी दरवाजे पर एक सांप आया और उसने मानवी को डस लिया। मानवी बेहोश होकर नीचे गिर गई। बच्ची को देखकर ग्रामीण बच्ची को सामुदायिक सवास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच बच्ची की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जोशीमठ स्थित सीएचसी अस्पताल प्रबंधन पर इलाज न करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बच्ची का सही समय पर सीएचसी में प्राथमिक उपचार नहीं किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इसी क्षेत्र में पिछले साल भी एक बच्ची की सांप के काटने से मौत हो चुकी है। वन क्षेत्राधिकारी धीरेश चन्द्र बिष्ट का कहना है कि सांप के डसने और मौत होने पर 3 लाख का मुहावजा दिया जाता है। सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को मुआवजे का पैसा दे दिया जाएगा।