{"_id":"59709c1e4f1c1b7a5b8b492b","slug":"snake-bike-to-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में सड़क पर घूम रही थी युवती, जहरीले सांप ने डसा, करना पड़ा भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में सड़क पर घूम रही थी युवती, जहरीले सांप ने डसा, करना पड़ा भर्ती
ब्यूरो/ अमर उजाला, लक्सर
Updated Thu, 20 Jul 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
snake
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में सड़क पर एक युवती घूम रही थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन
कस्बे के केशवनगर मोहल्ला निवासी सुषमा खानपुर क्षेत्र में एएनएम के पद पर तैनात है। बताया जाता है कि सुषमा बुधवार की रात में बिजली चले जाने के बाद गर्मी की वजह से अपने घर के बाहर घूम रही थी, लेकिन इसी बीच एक जहरीले सांप पर उसका पैर पड़ गया तथा सांप ने सुषमा को डस लिया।
विज्ञापन
इस पर सुषमा ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के कई ग्रामीण मौके पर आ गये। उन्होंने सुषमा को कस्बा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच मौके पर आए कुछ ग्रामीणों ने सांप को बोरे में पकड़ लिया तथा शुगर मिल के निकट नाले में छोड़ दिया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है।
विज्ञापन