जंगल में तस्करों और वन कर्मियों में मुठभेड़, फायरिंग भी हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की श्यामपुर रेंज में अंजनी बीट के जंगल में तस्करों और वन कर्मियों के बीच जमकर फायरिंग हुई। मुठभेड़ में तस्कर जंगल में एक ट्रक और खैर के पेड़ों की छह डाट छोड़कर फरार हो गए। वनकर्मी जंगल में रात भर तस्करों की तलाश करते रहे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। ट्रक के चेचिस नंबर के आधार पर तस्करों की तलाश की जा रही है।
मंगलवार रात वन आरक्षी अशोक कुमार, अस्थायी कर्मचारी वीर सिंह गश्त पर थे। नहर पटरी पर गश्त के दौरान करीब 11 बजे अचानक एक व्यक्ति नहर से पानी लेकर जंगल की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना वन कर्मियों ने अपने उच्चाधिकारियों को दी। दोनों वनकर्मी उस व्यक्ति का जंगल में पीछा करने लगे।
तस्करों ने की हवाई फायरिंग
जंगल में काफी दूर जाने के बाद वहां पर कुछ और लोगों की आवाज दी। उन लोगों ने वन कर्मियों को देख तीन हवाई फायर किए गए। वनकर्मियों ने जवाब में छह हवाई फायर किए। इस बीच वन तस्कर ट्रक और खैर के छह पेड़ों की डाट छोड़कर मौके से फरार हो गए।
कुछ ही देर बाद वन क्षेत्र अधिकारी यशपाल सिंह राठौर वन दारोगा राघवेंद्र पांडे, वनकर्मी रूपचंद, रुकम सिंह चौहान भी जंगल में मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने तस्करों को पकड़ने के लिए पूरा जंगल खंगाला गया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
वन क्षेत्राधिकरी यशपाल सिंह राठौर ने बताया कि खैर की डाटों की कीमत करीब तीन लाख मानी जा रही है। ट्रक के चेचिस नंबर के आधार पर तस्करों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।