{"_id":"596cd11e4f1c1beb6b8b4574","slug":"smugglers-abscond-from-indo-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से भारत लाया जा रहा लाखों का सामान पकड़ा, तस्कर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से भारत लाया जा रहा लाखों का सामान पकड़ा, तस्कर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल से भारत तस्करी कर लाए जा रहे लाखों के सामान को एसएसबी ने जब्त कर लिया। लेकिन तस्कर वहां से भाग निकले। एसएसबी की नाका पार्टी ने रविवार की रात नेपाल से भारत को तस्करी कर लाए जा रहे हेयर स्टेनर के पाउच पकड़े हैं।
विज्ञापन
एसएसबी की नाका पार्टी को देख तस्कर फरार हो गए। तस्कर ट्यूब के जरिए शारदा नहर पार कर बनबसा में प्रवेश करने की फिराक में थे। पकड़ा गया सामान खटीमा कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
धनुषपुल स्थित एसएसबी 57 वीं वाहनी डी कंपनी की बंगाली कॉलोनी बीओपी के जवान एएसआई दयाराम के नेतृत्व में रविवार की रात सघन पैट्रोलिंग पर थे। जवानों को भारत नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 803/10 के निकट भारतीय क्षेत्र में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नजर आए।
विज्ञापन
एसएसबी की नाका पार्टी उनके करीब पहुंचती इससे पहले ही वह भाग निकले। जवानों को वहां चार गत्ते के बॉक्स पड़े मिले, जिनमें हेयर स्टेनर के 380 पाउच थे।
एसएसबी डी कंपनी के कमांडर हर दत्त सिंह ने बताया कि पकड़े गए सामान की कीमत करीब 8 लाख 36 हजार रुपये है, जिसे खटीमा कस्टम के सपुर्द कर दिया गया। बताया कि रात के समय तस्कर शारदा नहर के रास्ते ट्यूबों पर नहर पार कर चंदफार्म, चूनाभट्टा गांव से होकर बनबसा पहुंचते हैं।